- मांग पर जीओ हो चुका तैयार, जल्द होगा जारी

- ग्रेड पे बढ़ाने की मांग, 16 अगस्त से थे धरने पर

DEHRADUN: राजकीय कर्मचारी की भांति अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में तैनात शिक्षणेत्तर कर्मियों को क्900 के स्थान पर ख्000 और ख्ब्00 के स्थान पर ख्800 रुपये संशोधित ग्र्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर चल रही हड़ताल आज समाप्त हो जाएगी। कर्मचारी मांग पूरी न होने के चलते क्म् अगस्त से हड़ताल पर थे। हड़ताल समाप्त होने से 980 स्कूलों की व्यवस्था दोबारा पटरी पर लौट पाएगी।

विधायक से मिले कर्मचारी

शनिवार को उत्तरांचल माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष बीएल सकलानी और महामंत्री संजय गर्ग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विधायक राजकुमार से उनके कार्यालय पर मिला। बीएल सकलानी ने बताया कि विधायक राजकुमार ने अधिकारियों से वार्ता कर जानकारी दी कि शासनादेश तैयार हो गया है और जल्द जारी कर दिया जाएगा। साथ ही हड़ताल के कार्य दिवसों को उपार्जित अवकाश से समायोजित कर दिया जाएगा। इसके बाद संघ ने बैठक कर फैसला किया कि मांग पूरी होने के बाद हड़ताल जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए रविवार को क्क् बजे विधिवत रूप से हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी। परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी और विधायक राजकुमार हड़ताल समाप्त कराएंगे। इस दौरान चौ। लोकेश, बीडी सेमवाल, शिवप्रसाद भट्ट, बीएस पंवार, आशा राम डोभाल, दिनेश गैरोला आदि मौजूद थे।