- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत राजभवन से राज्यपाल ने सहयोग राशि प्रदान की शुरुआत

DEHRADUN: अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए उत्तराखंडवासियों से भी सहयोग लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत राजभवन से राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने सहयोग राशि प्रदान कर इसकी शुरुआत की। विश्व ¨हदू परिषद ने अभियान के तहत प्रदेश के 24 लाख परिवारों से संपर्क साधने का लक्ष्य रखा है। अभियान 5 फरवरी तक चलाया जाएगा।

राज्यपाल और सीएम ने दिया योगदान

उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत राजभवन से की गई। सबसे पहले राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राम मंदिर निर्माण को सहयोग स्वरूप धनराशि का चेक प्रदान किया। इसके अलावा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सहयोग राशि दी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व ¨हदू परिषद् की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। राजभवन और सीएम आवास में विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, क्षेत्र प्रचार प्रमुख जगदीश, क्षेत्र कार्यवाहक शशिकांत दीक्षित, प्रांत प्रचारक युद्धवीर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविदेव आनंद, प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार और प्रांत सह व्यवस्थापक नीरज मित्तल उपस्थित थे।

24 लाख परिवारों से लेंगे सहयोग

विश्व ¨हदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड में उत्तरायणी से पांच फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में देशभर के तमाम रामभक्तों से संपर्क साधा जाएगा। इसके लिए टोलियां रवाना हो गई हैं। जिसमें 22 हजार विहिप कार्यकत्र्ता उत्तराखंड के 14 हजार 526 गांव व 73 शहरों के 24 लाख परिवारों से सहयोग मांगेंगे। देश की हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय, क्षेत्र, भाषा के व्यक्तियों के सहयोग के साथ राम मंदिर एक राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा।

दोपहिया वाहन रैली

भव्य श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान को प्रारंभ करने के महाराणा प्रताप नगर में समाज में जन जागृति के लिए दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली चंद्रबनी मेला ग्राउंड से आरंभ होकर चोइला,भक्तों वाला, ट्रांसपोर्ट ,सेवला होते हुए चक्की टोला पर समाप्त हुई। रैली के दौरान जय घोष गीतों और भजनों के द्वारा संपूर्ण वातावरण राममयी रहा। जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपूर्ण यात्रा के दौरान ओजस्वी उद्घोष के द्वारा रैली में रोमांच बनाए रखा। अंत में चमन विहार शाखा द्वारा आयोजित खिचड़ी प्रसाद के कार्यक्त्रम के द्वारा यात्रा का समापन किया गयाए और सभी राम भक्तो ने खिचड़ी प्रसाद रूप में ग्रहण की।