देहरादून ब्यूरो। थाना त्यूनी क्षेत्र में रायगी रोड पर थर्सडे को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे एक कार खाई में गिर गई। पुलिस के अनुसार किसी व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में इस हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना त्यूनी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अल्टो कार खाई में गिरी हुई थी। पुलिस के अनुसार कार यह घटना त्यूनी से करीब 12 किमी दूर हुई थी। बताया गया कि बार गांव छुमरा से त्यूनी की तरफ आ रही थी। गांव रायगी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब तो 200 मीटर नीचे गिर गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की तरफ से घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला। कार में 5 लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हो गये। दोनों मृतकों को मोर्चरी भेजकर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। देर शाम परिजन मौके पर पहुंच गये। घायलों को 108 की मदद से त्यूनी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों के नाम
- चंदन पुत्र पदम सिंह, उम्र 30 वर्ष।
- बंटी पुत्र दीवान सिंह उम्र 14 वर्ष। दोनों गांव छुमरा की निवासी थे।

घायलों के नाम
- दीवान सिंह पुत्र जुंकरू, उम्र 40 वर्ष, ड्राइवर।
- रितिक चौहान पुत्र दीवान सिंह उम्र 16 वर्ष।
- नक्ष चौहान पुत्र चंदन सिंह, उम्र 6 वर्ष।
तीनों घायल भी गांव छुमरा के निवासी हैं।

मालदेवता में भी एक्सीडेंट
बीती शाम थाना रायपुर क्षेत्र के मालदेवता से पास भी एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। रात को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर कार गहरी खाई में गिरी हुई थी। उसमें सवार चार युवक घायल अवस्था में थे। चारों को रेस्क्यू कर प्राइवेट गाड़ी से हॉस्पिटल भेजा गया। घायलों की पहचान हिमांशु डोभाल पुत्र मथुरा प्रसाद डोभाल निवासी बद्रीपुर जोगीवाला, शशांक बड़ौनी पुत्र दुर्गा प्रसाद बडोनी निवासी शमशेरगढ़ बालावाला, आयुष कुकरेती पुत्र महेश चंद्र कुकरेती, निवासी पंडितवाड़ी और विवेक चौहान के रूप में हुई है।