देहरादून (ब्यूरो) किसानों के दिल्ली पहुंचने की स्थिति में दिल्ली की बस सेवा प्रभावित हो सकती हैं। परिवहन निगम मैनेजमेंट ने सभी चालक-परिचालकों को आंदोलन की स्थिति में बसों के जबरन संचालन न करने की चेतावनी दी है। ये भी कहा है कि ऐसी स्थिति में बसों को सुरक्षित स्थानों पर लौटा दें।

सिंघू बॉर्डर से लौटा दीं बसें
किसानों के आंदोलन के चलते पंजाब की ओर जाने वाली उत्तराखंड रोडवेज की बसों के फेरे भी घटा दिए गए हैं, लेकिन हरिद्वार, दून, ऊधमङ्क्षसहनगर, कोटद्वार आदि की तरफ से जालंधर, लुधियाना व अमृतसर जाने वाली बस सेवा पूरी तरह प्रभावित हुई है। ये बसें ट्यूजडे को हरियाणा-पंजाब के ङ्क्षसघू बॉर्डर से लौटा दी गईं। हालांकि, अब तक किसान संगठनों की ओर से कहीं भी परिवहन निगम की बसों को निशाना बनाने जैसी कोई सूचना नहीं है, लेकिन परिवहन निगम प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर चेतावनी जारी कर दी है। परिवहन निगम के जीएम दीपक जैन ने आदेश दिए हैं कि बसों को सुरक्षित स्थान तक ही संचालित किया जाए। दिल्ली बॉर्डर पर विवाद की स्थिति बनती है तो बसें गाजियाबाद तक चलाई जाएं। इसके अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए भी बसों का संचालन सीमित संख्या के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।

dehradun@inext.co.in