अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर 19 से 21 जून तक होगा आयोजन

- संस्कार परिवार सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है आयोजित

DEHRADUN: अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर 19 से 21 जून तक संस्कार परिवार सेवा समिति की ओर से टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग हॉल में विशेष योग साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्कार परिवार के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार तीन दिनों तक 6 बजे से 7.30 बजे तक सुबह-शाम आयोजित होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विभागाध्यक्ष डा। लक्ष्मी नारायण जोशी एवं महामंडलेश्वर योगाराज कर्णपाल गिरी महराज (ऋषिकेशा) शिविर में शामिल होने वाले लोगों को योग और प्राणायाम की बारीकियां सिखाएंगे। शिविर में देवभूमि आर्ट एवं क्राफ्ट की कल्याणी जोशी योग से संबंधित एक प्रदर्शनी लगाएंगी। साथ ही योग के मुख्य 8ब् आसनों के स्केच योगाभ्यास के दौरान बनाएंगी। योगाचार्य पूजा थपलियाल भी योगासनों की प्रस्तुति देंगी। आचार्य बिपिन जोशी ने गांधी पार्क, दुर्गामल्ल पार्क गढ़ी कैंट, हल्द्वानी आदि में योगा पार्क बनाए जाने की घोषणाओं को मूर्त रूप देने की भी मांग की है। साथ ही योग प्रशिक्षितों बेरोजगारों को विद्यालयों में नियुक्ति देने की मांग भी की। इस मौके पर महामंडलेश्वर योगीराज कर्णपाल महाराज, डा। लक्ष्मी नारायण जोशी, डा। राकेश सेमवाल, पूजा थपलियाल, दीपा शर्मा, कल्याणी जोशी, नितिन शर्मा, राजेन्द्र रावत आदि शामिल रहे।