फोटो-11 से 14

- सूर्यग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट रहे बंद

- देवप्रतिमाओं को कराया गया गंगा स्नान

HARIDWAR: सूर्यग्रहण के बाद हर की पैड़ी सहित अन्य मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं को स्नान कराकर मंदिर के कपाट खोले गए। सूर्यग्रहण पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया। बुधवार को हर की पैड़ी पर सुबह की गंगा आरती 7:क्भ् बजे हुई।

गंगा स्नान के बाद किया दान-पुण्य

सूर्यग्रहण के सूतक काल की शुरुआत मंगलावर की शाम भ्.ब्भ् बजे से ही हो गई थी, जिसके चलते मंगलवार को गंगा आरती का समय शाम भ्:ख्0 रखा गया था। मंगलवार की शाम भ्:ब्भ् बजे से बुधवार सुबह म्:ब्भ् बजे तक मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। बुधवार सुबह म्:ब्फ् बजे सूर्यग्रहण पूर्ण होने के साथ ही मंदिरों में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं को स्नान आदि कराने के बाद मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। मंदिरों के कपाट खुलने के बाद हर की पैड़ी पर गंगा आरती सुबह 7:क्भ् बजे हुई, जबकि रोजाना आरती का समय सुबह म्:फ्भ् रहता है। सूर्यग्रहण पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर वस्त्र, दक्षिणा, भोजन आदि का दान किया। ज्योतिर्विद् पंडित शक्तिधर शास्त्री के अनुसार शहर में सूर्यग्रहण आठ मिनट तक दिखाई दिया। सूर्योदय के साथ ही सुबह म्.फ्भ् बजे से म्.ब्फ् बजे तक सूर्यग्रहण का नजारा धर्मनगरी में दिखाई दिया।