देहरादून (ब्यूरो) : हरिद्वार बाईपास हाईवे फोर लेन होने के बाद काफी चौड़ा हो गया है। हाईवे पर 80 और 100 की स्पीड से वाहन दौड़ रहे हैं। अंधेरे के चलते रोड पर एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है। नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो लम्बे समय से नगर निगम की ओर से इसकी तैयारी की जा रही थी। अब टेंडर की कार्रवाई पूरी हो गई है। जल्द ही कंपनी कार्य आवंटित किया जाएगा।

काम पर एक नजर

-180 पोल में लगेंगे स्ट्रीट लाइट
-एक पोल में लगेगी दो स्ट्रीट लाइट।
-कुल 365 स्ट्रीट लाइट लगाने का बना प्लान।
-अजबपुर से लेकर आईएसबीटी तक लगाए जाएंगे स्ट्रीट लाइट।
-करीब पांच किमी तक लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइट

स्ट्रीट लाइट भी होंगी दुरूस्त

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार सिटी के मुख्य मार्गो में पर सबसे पहले स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। अक्सर अंधेरे के कारण एक्सीडेंट होते है। जिसे देखते हुए नगर निगम की ओर से मुख्य मार्गो पर रोशनी की व्यव्था दुरुस्त की जा रही है। प्रकाश अधिकारी रणजीत सिंह राणा ने बताया कि कई जगह जहां सड़क के चौड़ीकरण काम चल रहा था। वहां पर भी अब जल्द ही पोल लगा दिए जाएगें। इसका काम भी शुरू हो जाएगा।

पोल लगाने का काम शुरू

शहर के बाजार वाले क्षेत्रों में नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों की पर्याप्त व्यवस्था की है, लेकिन अब भी कई राजमार्गों पर रात के समय अंधेरा रहता है। आइएसबीटी से रिस्पना पुल तक हरिद्वार बाईपास पर पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसे देखते हुए नगर निगम ने यहां 180 पोल स्थापित कर स्ट्रीट लाइट लगाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। यहां डिवाइडर पर पोल लगाकर अंडर ग्राउंड विद्युत केबल के माध्यम से 360 स्ट्रीट लाइट संचालित की जाएंगी। इसके अलावा भी राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर जहां भी स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे स्थान चिह्नित कर शीघ्र लाइटों से आच्छादित किया जाएगा। हरिद्वार बाईपास पर पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।


हाईवे पर लाइट न होने के कारण एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी सड़कों पर लाइट की व्यवस्था जरूरी है। हरिद्वार बाईपास पर पोल लगाने का काम शुरू किया गया है। जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
-मनुज गोयल, नगर आयुक्त

dehradun@inext.co.in