शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार को भेजा पत्र

-देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ ने की मांग

DEHRADUN:देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने राजधानी दून में सिटी बसों के लिए बस टर्मिनल, जंक्शन व बस स्टॉपेज बनाने की मांग की है। डंडरियाल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार को पत्र भेजा था। जहां से कार्रवाई के लिए पत्र को प्रमुख सचिव शहरी विकास विभाग उत्तराखंड को भेजा गया है।

हर दिन एक लाख यात्री सफर करते हैं

साथ ही उचित जवाब देने के लिए भी कहा गया है। डंडरियाल ने बताया कि सिटी में वर्तमान में करीब फ्क्9 परमिटों पर सिटी बसें चल रही हैं। जिसमें हर दिन एक लाख यात्री सफर करते हैं। अभी तक इन यात्रियों की सुविधा के लिए न ही टर्मिनल और न ही जंक्शन की सुविधा है। साथ ही बसों के लिए स्टॉपेज भी निर्धारित नहीं किए हैं। देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाए जाने की दिशा में काम किया जा रहा है, लेकिन अभी तक यात्रियों के बसों में बैठने, उतरने लिए कहीं भी स्थान चिन्हित नहीं किए गए हैं। सिटी बसें देहरादून में क्997 से अस्तित्व में हैं।