DEHRADUN: राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में सेवारत उपनल कर्मचारियों का शुक्रवार को क्ख्वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। उपनल कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी नियमितीकरण की मांग को नहीं माना जाता है तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भावेश कुमार जगूड़ी के अनुसार शुक्रवार को क्रमिक अनशन का पांचवां दिन था। आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है। अतिथि शिक्षकों के संघ के साथ ही साथ राजकीय वाहन चालक संघ की ओर से समर्थन मिला है।