- 31.2 डिग्री के साथ 25 फरवरी, 2006 के नाम था अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड

- थर्सडे को दून में 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा मैक्सिमम टेंपरेचर

देहरादून,

गर्मी के दिनों में टूरिस्ट्स का पसंदीदा डेस्टिनेशन माना जाने वाला दून नगरी अब अप्रत्याशित रूप से गर्म होने लगा है। थर्सडे को दून अब तक फरवरी का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा और मैक्सिमम टेंपरेचर नॉर्मल से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

25 फरवरी, 2006 का रिकॉर्ड टूटा

देहरादून में फरवरी का महीने में मैक्सिमम टेंपरेचर का अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड 25 फरवरी, 2006 के नाम था। उस दिन दून का मैक्सिमम टेंपरेचर 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। थर्सडे को दून में पारा इस मैक्सिमम रिकॉर्ड से 0.1 डिग्री सेल्सियस आगे बढ़कर 31.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी के साथ मौसम विभाग ने थर्सडे को दून में फरवरी का सबसे गर्म दिन होने की घोषणा कर दी।

पंतनगर में भी नया रिकॉर्ड

देहरादून के साथ ही उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले का पंतनगर भी फरवरी का अब तक का सबसे गर्म दिन बन गया है। पंतनगर में थर्सडे का मैक्सिमम टेंपरेचर 31.4 डिग्री सेल्सियस के साथ अब तक का सबसे ज्यादा टेंपरेचर रहा, जो नॉर्मल से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इससे पहले पंतनगर में फरवरी में मैक्सिमम टेंपरेचरचर का ऑल टाइम रिकॉर्ड 23 फरवरी, 2012 के नाम था। उस दिन पंतनगर में मैक्सिमम टेंपरेचर 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

अगले 48 घंटे में मौसम

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्त्रम सिंह के अनुसार दून में अगले 48 घंटों के दौरान कहीं-कहीं गरजन वाले बादल बने और बिजली चमकने की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे मैक्सिमम टेंपरेचर में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बावजूद टेंपरेचर नॉर्मल से 6 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना रहेगा। राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में इस दौरान हल्की बारिश और 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

फरवरी (कब कितना गर्म)

वर्ष टेंपरेचर डेट

2012 27.4 23,फरवरी

2013 25.9 26,फरवरी

2014 25.5 26 फरवरी

2015 23.2 24 फरवरी

2016 28.5 20 फरवरी

2017 28.4 28 फरवरी

2018 29.5 23 फरवरी

2019 26.6 22 फरवरी

2020 29.2 13 फरवरी

-------

पिछला ऑल टाइम रिकॉर्ड 31.2 डिग्री सेल्सियस, 25 फरवरी, 2006

नया ऑल टाइम रिकॉर्ड 31.3 डिग्री सेल्सियस, 25 फरवरी 2021