कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Valentines Day 2023 : वैलेंटाइन डे 14 फरवरी काे काफी धूमधाम से मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे आज एक ग्लोबल फेस्टिवल सा बन गया है। कपल्स को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है और वे इसे अपने स्पेशल वन यानी वैलेंटाइन संग मनाते हैं। कुछ लोग इस दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं तो कुछ लोग अपने पार्टनर संग टाइम स्पेंड करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग पार्टनर के साथ मूवी देखने, उसकी पसंद के गिफ्ट देने के अलावा स्पेशल पार्टी करके भी इस दिन को मेमोरेबल यानी कि यादगार बनाते हैं। वैसे प्यार भरे इस त्योहार की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है। रोज डे, प्रपोज डे, चाॅकलेट डे, टेडी डे, प्राॅमिस डे, हग डे व किस डे के बाद वैलेंटाइन्स डे को मनाते हैं।

valentines day 2023 : जानें 14 फरवरी को क्यों करते हैं प्यार का इजहार,वैलेंटाइन डे को ऐसे बनाएं यादगार

वैलेंटाइन डे की हिस्ट्री

वैलेंटाइन डे के सेलिब्रेशन के पीछे एक रोचक हिस्ट्री है। कहते हैं कि वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन संत वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। तीसरी सेंचुरी में रोम के एक क्रूर सम्राट क्लाॅडियस सेकंड को लगता था कि प्यार और शादी से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति खत्म हो जाती है, अकेला पुरुष बेहतर योद्धा हो सकता है। इसलिए उसने प्यार और शादी करने वालों पर खूब जुल्म ढाए थे और लोगों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि इस दाैरान एक कैथोलिक चर्च के पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट क्लाॅडियस सेकंड के आदेशों को दरकिनार कर लोगों को प्रेम व शादी करने के लिए मोटिवेट किया। यह बात क्लाॅडियस को पता चली तो उसने 14 फरवरी पादरी वैलेंटाइन को मृत्यु दंड दिया था। इसके बाद उनकी याद में यह दिन सेलिब्रेट होता है।

Relationship News inextlive from relationship News Desk