हर जगह होगा ईवीएम का इंतजाम
नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग 24 जून को होने वाली है। नगर निकाय चुनाव में पहली बार पूरी तरह से ईवीएम्स का इस्तेमाल होने जा रहा है। ईवीएम्स को पोलिंग बूथ्स पर पहुंचाने के लिए उन्हें तैयार कर लिया गया। जहां हर बार सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग होती थी तो इस बार मतदान पीरिएड को एक घंटा बढ़ाकर शाम छह बजे तक कर दिया गया है। इससे पहले नगर निगम के हुए इलेक्शन में पूरे नब्बे वॉड्र्स में टोटल 10,59,825 वोटर्स थे तो इस बार 10,85,295 वोटर्स हैं। सिर्फ 25,470 वोटर्स बढ़े हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में पूरे जिले में 24,94,911 वोटर्स थे। इसके मुकाबले नगर निकाय चुनाव में इस बार काफी कम वोटर्स के नाम दर्ज हुए हैं। पोलिंग बूथ्स पर भीड़ न हो, इसके लिए 1024 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
शुक्रवार की शाम थम जाएगी कन्वेसिंग
नगर निगम वाराणसी में एक मेयर पोस्ट और 90 वॉड्र्स में चुनाव होने जा रहा है। मेयर पोस्ट के लिए 16 कैंडिडेट्स मैदान में हैं तो 90 वॉड्र्स में सभासद के लिए 660 कैंडिडेट्स अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनका कनवेसिंग जोर-शोर से चल रहा है। 22 जून को शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। मतदान के लिए 5994 कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं और 5251 ईवीएम्स के जरिए लोग वोट डालेंगे। निकाय चुनाव में शहर के 60 मतदान केन्द्रों को अतिसंवेदनशील और 83 को संवेदनशील घोषित किया गया है।
वाराणसी नगर निकाय चुनाव एक नजर में
वोटर्स - 10,85,295
महिला वोटर्स - 4,89,470
पुरुष वोटर्स - 5,95,825
मतदान केन्द्र - 267
मतदान स्थल - 898
सहा। मतदान स्थल - 126
संवेदनशील - 83
अतिसंवेदनशील - 60
मतदान कार्मिक - 5994
ईवीएम सीयू - 2326
ईवीएम बीयू - 2925
वॉड्र्स की संख्या - 90
महापौर के लिए कैंडिडेट्स - 16
पार्षद के लिए कैंडिडेट्स - 660
रामनगर नगर पालिका की स्थिति
वॉर्ड - 25
मतदान केन्द्र - 10
मतदान स्थल - 56
मतदाता - 45,011
मतदाता महिला - 20,852
मतदाता पुरुष - 24,159
गंगापुर नगर पालिका की स्थिति
वॉर्ड - 10
मतदान केन्द्र - 05
मतदान स्थल - 10
मतदाता - 5530
मतदाता महिला - 2,494
मतदाता पुरुष - 3,036