मुंबई (पीटीआई)। पूर्व क्रिकेटर वसंत रायजी का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 100 साल के थे। वसंत भारत के सबसे बुजुर्ग फर्स्ट क्लाॅस क्रिकेटर थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। वसंत राय के दामाद सुदर्शन नानावती ने पीटीआई को बताया, "रायजी की दक्षिण-मुंबई के वालकेश्वर में अपने घर पर सोते में ही रात को 2.20 बजे निधन हो गया।" यह पता चला है कि अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर को दक्षिण मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में होगा।


खेले हैं 9 फर्स्ट क्लाॅस मैच
दाएं हाथ के बल्लेबाज रायजी ने 1940 के दशक में 9 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 277 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन था। उन्होंने 1939 में नागपुर में मध्य प्रांत और बरार की भूमिका निभाने वाली क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया टीम के लिए पदार्पण किया। उनकी मुंबई में शुरुआत 1941 में हुई जब टीम ने विजय मर्चेंट के नेतृत्व में पश्चिमी भारत की भूमिका निभाई।

सचिन गए थे घर पर मिलने
एक क्रिकेट इतिहासकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट रायजी 13 साल के थे, जब भारत ने दक्षिण मुंबई में बॉम्बे जिमखाना में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने जनवरी में रायजी से उनके घर पर मुलाकात की थी। तब वह 100 साल के हुए थे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk