By: Chandra Mohan Mishra |
Updated Date: Tue, 23 Mar 2021 16:28:40 (IST)
आंखों को न धोएं बार-बार, वर्ना Dry Eyes की प्रॉब्लम करेगी और भी परेशान. सुनें Eye Experts की बात... कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर घंटों लगातार चिपके रहने वाले तमाम लोग अपनी आंखें थक जाने पर बार बार अपनी आंखों को ठंडे पानी के छींटे मारकर धोते रहते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से उनकी आंखें हेल्दी और फ्रेश रहेंगी, लेकिन वास्तव में होता है इसका बिल्कुल उल्टा। कंप्यूटर स्क्रीन पर लगातार आंखे गड़ाए रहने से वैसे भी ड्राई आईज यानि आंसू सूखने की प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती है। अगर आंखों को बार बार धोया जाए तो आंखों के नेचुरल आंसू भी साथ में धुल जाते हैं। तो इससे ड्राई आईज की प्रॉब्लम कम होने की बजाय बढ़ सकती है।