कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बाॅलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने 18 फरवरी को अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर संग शादी कर ली। दूल्हा और दुल्हन ने अपने परिवारों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी रचाई। कथित तौर पर, शादी हिमाचल प्रदेश में हुई। एक्टर ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में विक्रांत और शीतल पारंपरिक शादी की पोशाक में सजे हुए नजर आ रहे हैं। विक्रांत ने स्टाइलिश शेरवानी पहनी, जबकि शीतल ने रेड ब्राइडल लहंगा पहना।

सात साल से कर रहे थे डेट
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर करीब सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। विक्रांत ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने शादी की तारीख 18 फरवरी 2022 बताई।

शादी में करीबी लोग शामिल
गेस्ट लिस्ट में केवल उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। अब, उनके पारंपरिक विवाह समारोह की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। दूल्हा विक्रांत और दुल्हन शीतल सभी मुस्कुरा रहे हैं और वे हवन की आग के सामने बैठकर प्रतिज्ञा का आदान-प्रदान करते हैं। विक्रांत ने सफेद शेरवानी पहन रखी थी। विक्रांत और शीतल की 17 फरवरी को एक हल्दी सेरेमनी थी। इससे पहले आज, मजेदार हल्दी समारोह का एक वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया था। विक्रांत और शीतल को हल्दी में लिपटे प्रियंका चोपड़ा की देसी गर्ल पर डांस करते देखा गया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk