अनुष्का के दोस्त ने उजागर किया मामला

रिपोट्स की माने तो अनुष्का के एक दोस्त ने यह मामला उजागर किया है। दोस्त ने बताया कि विराट ने अनुष्का शर्मा की फिल्म बॉम्बे वेलवट में 40 करोड़ रुपये लगाए थे। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में अनुष्का के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में करण जौहर ने निगेटिव रोल किया था। बड़े बजट की इस फिल्म को बनाने में 120 करोड़ का खर्च आया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लाप हुई। फिल्म ने कुल मिला कर 24 करोड़ का ही बिजनेस किया था।

पैसा डूबने के बाद टूटा विराट का दिल

फिल्म का यह बुरा हाल होने के बाद जब विराट ने पैसों को लेकर अनुष्का से बात की तो वह बुरा मान गईं। इसके बाद ही दोनों के संबंधों में खटास आई थी। पहले तो विराट के 40 करोड़ गए फिर उनका दिल भी टूट गया। विराट ने सोशल मीडिया पर खुद को सिंगल बताया। वैसे अब विराट को यह लगने लगा है कि उनका यह पैसा डूब चुका है। विराट और अनुष्का एक दूसरे से दूर होने का गम भुला नहीं पा रहे हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk