कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की आज सेकेंड मैरिज एनिवर्सरी है। विराट ने 11 दिसंबर 2017 को बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा संग सात फेरे लिए थे। विराट और अनुष्का का पहले सालों तक अफेयर रहा था। हालांकि शादी से पहले और शादी के बाद दोनों के बीच की केमिस्ट्री आज भी वैसी ही है।


विराट ने दो साल पूरे होने पर अनुष्का के लिए एक प्यार भरा मैसेज लिखा। विराट ने अनुष्का के साथ वाली एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'वास्तव में केवल प्रेम है और कुछ नहीं। और जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति का साथ देता है जो आपको हर रोज खास होने का अहसास दिलाता है।'


इन दो सालों में विराट और अनुष्का ने काफी जगह हाॅलीडे मनाया। हाला ही में यह दोनों भूटान ट्रिप पर गए थे। उससे पहले यह बेल्जियम और कई जगह घूमने गए थे। वहां दोनों ने खूब इंज्वाॅय किया था। इसकी तस्वीरें भी दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।


क्रिकेट से समय मिलते ही विराट पूरा वक्त अनुष्का के साथ बिताते हैं। यही नहीं जब अनुष्का को किसी ने घेरने की कोशिश की तो विराट हमेशा पत्नी के साथ खड़े दिखे।


विराट-अनुष्का की सेकेंड मैरिज एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने तरीके से विश कर रहे हैं।


बता दें विराट कोहली बुधवार को पूरा वक्त मैदान में बिताएंगे। भारतीय टीम सुबह पहले नेट प्रैक्टिस करेगी फिर शाम को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेला जाएगा। ऐसे में विराट-अनुष्का अपनी सेकेंड मैरिज एनिवर्सरी अलग-अलग ही मनाएंगे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk