मुंबई (एएनआई)। इंडियन क्रिकेट विराट कोहली अक्सर अपनी वाइफ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ लव रोमांस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। क्रिकेट के मैदान पर भी वह अपनी लेडी लव के लिए कुछ न कुछ स्पेशल करते हैं। इस समय मोस्ट पाॅपुलर कपल्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हुआ यूं कि विराट कोहली ने लंबे समय बाद गुरुवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सेंचुरी लगायी। इस शानदार पारी के बाद विराट कोहली ने तुरंत पत्नी अनुष्का को वीडियो काॅल की।


कई वीडियो और पिक्चर्स सोशल मीडिया पर छायी
एक्ट्रेस अनुष्का ने भी अपने पति विराट कोहली की इस शानदार पारी की जमकर तारीफ की। वीडियो कॉल पर बात करते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कई वीडियो और पिक्चर्स सोशल मीडिया पर छायी हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के ही फैंस इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी विराट कोहली की सफलता का जश्न मनाया है। उन्होंने विराट कोहली की सेंचुरी मारने के बाद की पिक्चर्स का कोलाज शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, वह फायर है। क्या शानदार इनिंग है।

विराट कोहली ने सेंचुरी लगाने के बाद वाइफ अनुष्का को की वीडियो काॅल,एक्ट्रेस ने भी पति पर ऐसे लुटाया प्यार
विराट ने चार साल पहले आखिरी शतक लगाया था
बतादें कि विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में सेंचुरी का चार साल का लंबा इंतजार खत्म किया। स्टार बल्लेबाज ने इससे पहले आईपीएल में अपना आखिरी शतक 2019 में लगाया था। 2023 में विराट कोहली का यह पहला शतक है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग हिस्ट्री में सर्वाधिक शतकों के स्कोर के लिए टीम के पूर्व साथी क्रिस गेल (6) की बराबरी की। स्पेशली क्रिकेटर विराट कोहली के पास अब क्रिस गेल (6) के साथ लीग के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे अधिक शतक हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk