GORAKHPUR : पिपराइच में निर्माणाधीन दीवार गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर समेत तीन लोग दबकर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। पिपराइच के गढ़वा निवासी दिनेश के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। ट्यूजडे को पीछे के हिस्से में दीवार बनाई जा रही थी। अचानक दीवार गिर गई और मलबे में दबकर वहां काम कर रहे गणेश, मुख्तार और एक अन्य युवक घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।