कानपुर। देश में अगले कुछ घंटे में कई इलाके वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रभावित रहने के अासार है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज उत्तर भारत के कई इलाकों घना कोहरा व शीतलहर चलने से लोग बेहाल रहेंगे। आज पश्चिम मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई इलाकों में ठंड का कहर बरपेगा। पश्चिम मध्य प्रदेश में तो कुछ जगहों पर शीत लहर चलने की भी आशंका है। वहीं कोहरे की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्य आज भी घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय , नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर घना कोहरा छाने की आशंका है।

weather alert: उत्तर भारत में ठंड का कहर कोहरे में डूबा रहेगा उत्तर प्रदेश,जानें अन्य राज्यों का हाल

इन इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना

वहीं वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्र पर है। इन दिनों बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। पूर्वी बांग्लादेश और तेलंगाना के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। वहीं आज तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में, तटीय ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी है। भारत के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के भागों में अगले 24 घंटों तक शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। देश के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, लेकिन उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में मामूली वृद्धि होगी। वहीं पश्चिम और दक्षिण पंजाब के कई हिस्सों, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की संभावना है।

National News inextlive from India News Desk