कानपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तेजी से देश के अधिकांश भागों से वापसी कर ली हैं। वहीं जो हिस्से बचे हैं उन्हें भी कुछ ही घंटों में अलविदा कह देगा। इसकी वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में माैसम का मिजाज भी अलग-अलग दिखाई दे रहा है। भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक आज भी कहीं भारी बारिश तो कहीं पर तेज हवाओं के चलने की आशंका बनी है।
बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका
माैसम विभाग आईएमडी के मुताबिक आज कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश ओर तेज हवाएं चलने की की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम पर अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी है।
इन इलाकों से मानसून है रिटर्न मोड में
भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तरी अरब सागर के व मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, गुजरात और मध्य प्रदेश, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों से लगभग गुजर चुका है। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, ओडिशा के कुछ हिस्से, झारखंड के सभी हिस्सों, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके से यह मानसून रिटर्न मोड में है।
पूर्वोत्तर मानसून के अनूकल परिस्थितियां
वहीं पूरे पूर्वोत्तर भारत और बंगाल की उत्तरी खाड़ी के कुछ हिस्सों से मानसून अलविदा कह रहा है। दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी से प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पूर्वी भागों में आज हवाएं काफी तेजी चलेंगी। भारत के उत्तरी और मध्य भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ अगले 72 घंटे में शीत मानसून के शुरू होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां दिख रहीं हैं।
National News inextlive from India News Desk