कानपुर। Weather Alert देशमें बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से देश के कुछ इलाकों का माैसम प्रभावित होगा। आज से अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत में पहाड़ों के अलावा मैदानी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक देश में बने माैसम सिस्टम पर नजर डालें तो हिमालय क्षेत्र में बना वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे बढ़ते हुए जम्मू कश्मीर और आसपास के भागों पर पहुंच गया है। इसके प्रभाव से विकसित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान के ऊपर है। वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय भागों के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य हिस्सों पर एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र हवाओं में बना हुआ है।weather alert: पंजाब,हरियाणा और दिल्ली में छाए रहेंगे बादल,महाराष्ट्र-एमपी में भी बारिश के आसार

बादलों की गरज संग हो सकती है बारिश

भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित और बाल्टिस्तान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश के आसार हैं। यहां तेज हवाओं संग अधिकांश इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल में भी माैसम कुछ ऐसा ही रहेगा। माहे, गुजरात क्षेत्र, सिक्किम में भी 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलेंगी। बादलों की गरज संग बैछार पड़ सकती है।weather alert: पंजाब,हरियाणा और दिल्ली में छाए रहेंगे बादल,महाराष्ट्र-एमपी में भी बारिश के आसार

पूर्वोत्तर राज्यों में कई इलाके भीग सकते

वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। गुजरात में भी बारिश होने की संभावना है। विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है।

National News inextlive from India News Desk