कानपुर। देश में इन दिनों उत्तर-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे सौराष्ट्र व कच्छ में लो प्रेशर एरिया बना है। इसकी वजह से इसके आसपास के इलाकों में भी हालात बिगड़ सकते हैं। भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक आज गुजरात में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में मछुआरों को समुद्री इलाकों में प्रवेश न करने की सलाह दी गई है।

 

पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश होगी

उत्त्र भारत की बात करें तो आज यहां भी कई राज्यों में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं बिहार में बीते चार दिनों की तरह आज भी कुछ इलाके भारी बारिश से सराबोर रहने के आसार है। पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश होगी। पश्चिम मध्य प्रदेश और गैंगटिक पश्चिम बंगाल में भी मूसलाधार बारिश की आशंका है।

इन राज्यों में मॉनसून जोरदार रहेगा

वेदर एजेंसी स्काई मेट के मुताबिक गुजरात, दक्षिणी राजस्थान, मेघालय, नागालैंड तथा अरुणाचल प्रदेश के हिस्सों में मॉनसून जोरदार रहेगा। मध्य प्रदेश, कोंकण व गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, बाकी बचे पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में मॉनसून के सामान्य बने रहने की उम्मीद है। राजस्थान, पश्चिमी हरियाणा, दक्षिणी पंजाब और रायलसीमा सहित देश के बाकी हिस्सों में मॉनसून कमजोर हो सकता है।

National News inextlive from India News Desk