कानपुर। बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में लो प्रेशर बना है। इसके चलते मानसून की गति बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में 31 जुलाई के आसपास फिर से लो प्रेशर बनने की संभावना है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश की स्थिति बन रहेगी। इसके अलावा ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, महाराष्ट्र और कोंकण में अगले दिन तक भारी से भारी होने की संभावना है।

झारखंड में पड़ेंगी बौछारें

इसके बाद अगर आज यानी कि शनिवार की बात करें तो भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण और गोवा में भारी से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय भी आज भारी बारिश के चपेट में रहेंगे। इसके अलावा झारखंड के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम : केरल के लिए चेतावनी, बिहार और झारखंड में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारेंखाड़ी से सटे तटीय इलाकों में खराब रहेगा मौसम

इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, गुजरात, केरल तट, गुजरात तट और अंडमान सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलेंगी। ऐसे में खाड़ी से सटे तटीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा। इससे मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है।

National News inextlive from India News Desk