कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Weather Update Today : देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में लगातार तापमान में वृद्धि होने से अभी से लोग बेहाल होने लगे है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि माैसम विभाग के मुताबिक भारत के कई हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस दाैरान कुछ इलाकों में तूफानी हवाएं भी चलेंगी।

कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी

इसके अलावा 15 से 17 मार्च के बीच दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में बारिश की संभावना है। वहीं आज सोमवार को पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में और पूर्वी राजस्थान में इसी तरह की मौसम की स्थिति रहने की संभावना है। गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा भारत के कई दक्षिणी राज्यों में तमिलनाडु सहित भारत के कई दक्षिणी राज्यों में भी बारिश होने की उम्मीद है।

तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि

वहीं उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने और उसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है। मध्य भारत में भी अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

National News inextlive from India News Desk