मेष (Aries) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। काम के नए अवसर प्राप्त होंगे, थोड़ी सी जिम्मेदारियाँ बढेगी। अपने नियमों पर फोकस रखेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों के लिए समय अच्छा है- टीचिंग क्षेत्र में नौकरी करने वाले। बिज़नेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा। आपके काम में परेशानी आ सकती है, किसी पर आंख बन्द करके विश्वास न करें। धन हानि की सम्भावना है- इलेक्ट्रिक एप्लायंस से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह उत्तम रहेगा लेकिन थोड़ा सोच समझ कर निवेश करें। शुभ दिन- 01 जनवरी।

वृष (Taurus) : नौकरी- सप्ताह की शुरुआत लाभदायी रहेगी। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी होगा। सूर्य की आराधना करने से आपको लाभ प्राप्त होगा, अपनी काबलियत से आप अपनी परेशानियों से बाहर निकल आएगें- यात्रा से सम्बन्धित नौकरी करने वाले। बिज़नेस- यह सप्ताह अति उत्तम रहेगा, आपने बड़ी मुश्किल से एक अच्छा मुकाम हासिल किया है। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। यश, सम्मान बढ़ेगा- मीडिया मार्केटिंग से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, अपनी सेविंग्स को बचाकर रखने का समय है, निवेश करने का समय नहीं है। शुभ दिन- 31 दिसंबर।

मिथुन (Gemini) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे, नये उत्साह के साथ नये प्रोजेक्ट भी प्राप्त होगे। आपको अपने काम के लिए बड़ों से सराहना प्राप्त होगी। धन संबंधी मामलों के लिए समय अच्छा है। अपने वाणी पर नियंत्रण रखें, बिना सोचें समझें न बोलें- सरकारी नौकरी करने वाले। बिज़नेस- यह सप्ताह अति उत्तम रहेगा, आप अपने बारे में ज्यादा सोचते हुए समय व्यतीत करेंगे। रूके हुए काम बनेंगे। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय उत्तम हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे- फ्रूट या सब्जियों से सम्बंधित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, कोई भी नया निवेश कर सकते हैं। शुभ दिन- 02 जनवरी।

कर्क (Cancer) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा लेकिन पीठ पीछे बात करने वालो से बचें। आप थोड़ा सा नकारात्मक भी हो सकते है। आपको काम के लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी और इन दिनों आपकी मेहनत रंग लाएगी, मेहनत के ही दम पर आप अपना महत्व स्थापित कर देंगे। आपकी मेहनत को सराहा जायेगा। बेवजह भावात्मक न हों, खर्चो पर नियंत्रण रखें- सिक्योरिटी फील्‍ड मे नौकरी करने वाले। बिज़नेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, रूके हुए काम बनेंगे। काम के लिए सराहना प्राप्त होगी। धन संबंधी मामलों के लिए समय अच्छा है, अपने प्रतियोगियों से बचकर रहे- लेडीज गारमेंट्स से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, कोई भी नया निवेश कर सकते हैं। शुभ दिन- 03 जनवरी।

आर्थिक राशिफल 29 दिसंबर से 04 जनवरी: नौकरी,निवेश और व्‍यापार में कितना फायदेमंद रहेगा नए साल का पहला हफ्ता,जानिए

सिंह (Leo) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। करियर में प्रगति होगी, आपको अपने काम के प्रति सराहना प्राप्त होगी। अपने काम पर फोकस रहें। धन सम्बन्धी मामलो के लिए समय अनुकूल है- अपने शहर से दूर फॉरेन लैंड में नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद है लेकिन कोई बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी न करें, सोच-समझकर कदम उठाए- कंट्रक्शन व्यापारी। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, कोई नया निवेश न करें। शुभ दिन – 03 जनवरी।

कन्या (Virgo) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, बहुत मेहनत करने वाला समय है। छोटी यात्रा का योग भी है। आपको काम के नये अवसर प्राप्त होगे, आपकी मेहनत रंग लाएगी। धन संबंधी मामलों के लिए समय अनुकूल है- वकालत से सम्बन्धित कंपनी मे नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह तनावपूर्ण रहेगा, आपका फोकस काम पर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे, अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन किसी पर आंख बन्द करके भरोसा नही कर सकते हैं- मेटल व्यापारी। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, इस सप्ताह आप कुछ नया निवेश न करें। शुभ दिन – 01 जनवरी।

तुला (Libra) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, नये उत्साह के साथ नये प्रोजेक्ट भी प्राप्त होगें, थोड़ी सी जिम्मेदारियाँ बढेगी, अपने काम पर फोकस रखें। हो सकता है कि आप नए साल मे नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं, अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें जल्द ही समय का चक्र आपके अनुकूल होगा। धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय ठीक ठाक रहेगा- जानवरों से सम्बन्धित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, कोई भी नया काम शुरु कर सकते है, आपको अपने काम के रिजल्ट जल्दी प्राप्त होंगे। धन लाभ के योग है, परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। नया साल आपके लिए नई ऊर्जा और नई उमंग लेकर आ रहा है- बिल्डिंग या कंट्रक्शन व्यापारी। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा। कोई भी नया निवेश करने से पहले उसका गहन चिन्तन करें। शुभ दिन – 01 जनवरी।

वृश्चिक (Scorpio) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, कामकाज में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आपका मन विचलित रहेगा इसलिए अपनी सोच को सकारात्मक रखें जल्द ही समय का चक्र आपके अनुकूल होगा। धन लाभ के योग है- कपड़ों से सम्बन्धित कंपनी मे नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा। इस सप्ताह आप काम को लेकर सजग रहें, आपको भारी नुकसान हो सकता है। धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय अच्छा नही है। ज्यादा नकारात्मक न हों, अपनी सोच को सकारात्मक रखें। अपने ऊपर संयम बनाये रखे- पार्टनरशिप मे वाहनों से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह लाभकारी रहेगा, थोड़ा से सोच समझकर निवेश करने से इस सप्ताह आपको लाभ प्राप्त होगा। शुभ दिन – 03 जनवरी।

धनु (Sagittarius) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, आप कुछ नया काम करने के बारे में सोच सकते हैं। जल्दबाजी मे कोई गलत निर्णय न लें, अपने काम पर फोकस रहें। ज्यादा नकारात्मक न हों, अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें। धन लाभ के योग नही हैं- कोचिंग से सम्बंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। यह सप्ताह कुछ नया काम शुरू करने का समय नहीं है। आपको काम के कुछ नये आर्डर मिल सकते है। धन लाभ के योग हैं- सफेद पदार्थों के व्यापारी। शेयर बाजार - यह सप्ताह लाभकारी है लेकिन थोड़ा-सा सोच विचार कर निर्णय लें। शुभ दिन – 03 जनवरी।

आर्थिक राशिफल 29 दिसंबर से 04 जनवरी: नौकरी,निवेश और व्‍यापार में कितना फायदेमंद रहेगा नए साल का पहला हफ्ता,जानिए

मकर (Capricorn) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, जल्दबाजी में निर्णय न करें। बहुत लम्बे लम्बे कदम न बढ़ाए, धीमी गति से काम को आगे बढ़ाए। ज्यादा नकारात्मक न हों, अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जल्द ही समय का चक्र आपके अनुकूल होगा। धन संबंधी मामलों के लिए समय अनुकूल नहीं है- मेडिकल लाइन मे नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम है, आपको अपने बड़ों का सहयोग मिलेगा। बिना सोचे- समझे कोई भी कार्य न करें अपने काम पर फोकस रहें- ओवरसीज बिजनेस से जुड़े व्यापारी। शेयर बाजार- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, इस सप्ताह आप कुछ नया निवेश करेंगे। शुभ दिन - 01 जनवरी।

कुंभ (Aquarius) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, समय आपके अनुकूल है। आपके मन मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय अच्छा है- बैंक या मनीलैंडिंग से सम्बंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह कुछ नया काम शुरू करने का समय है। किसी भी काम में बेवजह जोश न दिखाएं। अपनी बौद्धिक योग्यता से अपने काम को आसानी से पूरा कर सकते है। धन लाभ के योग है- पीली दालों का व्यापार करने वाले। शेयर बाज़ार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, लेकिन थोड़ा-सा सोच विचार कर निर्णय लें। शुभ दिन - 01 जनवरी।

मीन (Pisces) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, जल्दबाजी में भावात्मक निर्णय न लें। अपनी सोच को सकारात्मक रखने के लिए मेडिटेशन करे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कुछ नया काम शुरू करने का समय है- जूस से सम्बन्धित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, बहुत ज्यादा सकारात्मक नहीं होंगे इसलिए थोड़ा शांति से चलने का समय है। नये प्रोजेक्ट के बारे में बात करने का समय नही है, धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय अनुकूल नही है- रोड कंट्रक्शन या ब्रिज कंट्रक्शन व्यापारी। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, इस सप्ताह आप थोड़ा सोच समझकर निवेश करें। शुभ दिन – 04 जनवरी।

द्वारा : टैरो एक्‍सपर्ट 'Pallvi AK Sharma'

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk