डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2022-Weekly Horoscope in Hindi 12 June to 18 June 2022: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा खर्च की अधिकता रहेगी यद्यपि मंगल मजबूत स्थिति में है तो कुछ बड़े एवम महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आएंगे। लेकिन शुक्र रही के कारण अनावश्यक भागदौड़ एवं मानसिक तनाव की स्थिति बनी रह सकती हैं। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलाए नहीं तो चोट चपेट लग सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी सावधनी बरतें नहीं तो अनावश्यक तनाव का सामना करना पढ़ सकता हैं। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है इसलिए सोच समझ कर ही बाजार में पैसा लगाएं नहीं तो आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता हैं। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाएं रखें। यदि दबाव अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को दान करने से राहत मिलेगी।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय भी थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा अनावश्यक दबाव एवं तनाव का सामना करना पड़ सकता हैं। विरोधी भी तनाव दे सकते है इसलिए सावधानी बनाएं रखे। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा। इसलिए बाजार में किसी भी तरह के जोखिम से बचें। नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता हैं। कई विषम एवम जटिल परिस्थितियां भी जातक को तनाव दे सकती है लेकिन सप्ताह का अंत आते आते थोड़ी राहत मिलनी शुरु होगी। लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिलेगी।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस राशि वालों का समय इस सप्ताह मिलाजुला रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी लेकिन भागदौड़ का सार्थक परिणाम मिलेगा। सप्ताह के मध्य तक कड़ी चुनौतियां रहेंगे लेकिन सप्ताह के मध्य से स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। जातक को भी राहत मिलेगी। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल रहेगा। जिससे जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने के लिए अनुकूल स्थितियां बनने लगेंगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। जातक को अपनी पहचान बनाने के लिए विशेष रूप से सूझबूझ से काम लेना होगा। भागदौड़ एवं बुद्धि से काम लेने पर कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते हैं। गणेश जी की पूजा से स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में एक-दो दिन थोड़ी परेशानी आएगी, लेकिन सप्ताह का मध्य आते-आते स्थितियां अधिक अनुकूल हो जाएंगी जिससे जातक के कई कार्य होने की स्थिति में आ सकते हैं। यह छोटा लिखा है लेकिन सप्ताह का अंत आते-आते चुनौतियां फिर बढ़ेगी इसलिए सावधानी से कार्य करें व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल रहेगा। जातक यदि सोच समझकर कार्य करेगा या बाजार में पैसा लगाएगा तो बड़े लाभ का योग बन सकता है। लेकिन थोड़ी सी असावधानी बड़ी हानि का कारण बन सकती है। इस सप्ताह अनावश्यक चिंता एवं बुरे विचारों को छोड़कर सही दिशा में जातक अपनी सोच को बढ़ाएगा तो जातक का प्रभाव क्षेत्र बढ़ सकता है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के मध्य तक स्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेंगी इसलिए मध्य तक विशेष सावधानी बनाए रखें किसी तरह के जोखिम से बचें सप्ताह के मध्य से स्थितियां अनुकूल होने लगेंगे जिससे जातक के कई कार्य पटरी पर आने लगेंगे और जातक को राहत महसूस होने लगेगी व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा इसलिए सप्ताह के मध्य के बाद ही बाजार में पैसा लगाएं तभी आर्थिक स्थितियां पटरी पर आ सकती हैं सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा ‌‌। सप्ताह के दूसरे चरण में जातक के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी प्रमोशन या अच्छे स्थान पर स्थानांतरण का लाभ मिल सकता है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सार्थक परिणाम मिलेगा। कई बड़ी परियोजना को नई दिशा देने में जातक सफल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। इस सप्ताह विरोधी जातक के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं लेकिन जातक अपनी सूझबूझ से चुनौतियों का सामना करने में सफल हो सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार या शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभ मिल सकता है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह आर्थिक स्थितियां पटरी पर लाने के लिए खूब संघर्ष करना होगा। कई बड़ी एवं चुनौतीपूर्ण स्थितियां जातक पर दबाव बना सकती हैं इसलिए सोच समझकर ही निर्णय ले सही दिशा में कार्य करें तो वर्तमान स्थिति की परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। इस सप्ताह जातक उत्साहित रहेगा। अच्छे मकान एवं वाहन की लालसा जगेगी। इसी दिशा में जातक प्रयास करेगा तो विशेष सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी सावधानी से कार्य करने पर स्थितियां पटरी पर आएंगे किसी देवी की पूजा करने से विशेष सफलता मिलेगी और विशेष फलों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह के प्रारंभ में चुनौतियां आएंगी लेकिन उन चुनौतियों का सामना जातक करने में सफल रहेगा। सप्ताह के मध्य से कई कार्य योजनाओं को विस्तार देने का जातक को अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों एवं सेना पुलिस से जुड़े लोगों के लिए थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन उन चुनौतियों का सामना करते हुए। जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। किसी प्रतिस्पर्धा में कड़ी चुनौतियों के बाद विजय मिल सकती है। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। आर्थिक आर्थिक चुनौतियां आएंगी लेकिन उन चुनौतियों से जातक निपटने में सफल होगा। निरंतर क्रियाशील बने रहें और बड़े लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। सोच समझकर पैसा लगाने पर लाभप्रद स्थितियां बनी रहेंगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतियों के साथ अनुकूल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां आएंगी लेकिन अपने कुशल रणनीति से जातक उन चुनौतियों का सामना करने में सफल होगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी लेकिन भागदौड़ से जातक हर चुनौती को पटरी पर लाने में सफल होगा। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। इस क्षेत्र में जातक अपना प्रभाव बढ़ाते हुए आर्थिक स्थितियां मजबूत कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से विस्तार लगभग अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर अनुकूल स्थितियां बनेंगी।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों के सामने कड़ी चुनौतियां रहेंगी लेकिन इन चुनौतियों का सामना करते हुए जातक महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल होगा ठेकेदारी से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। कार्यों को नई दिशा देने एवं बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। घूमने फिरने एवं देश विदेश की यात्रा का भी योग है। ऑयल मशीनरी समान एवं मोटर गाड़ियों का व्यवसाय करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा जातक अपनी सूझबूझ एवं कठिन परिश्रम से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है यद्यपि इस राशि वालों के लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगे कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को नई दिशा देने में जातक सफल होगा सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए उन्नति के अनेक अवसर मिलेंगे व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में सफल होने का योग बन सकता है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk