डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 16 June to 22 June 2024: मेष (Aries)-(चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक खूब परिश्रम करेगा। अपनी सूझ-बूझ एवं दूरदृष्टि से कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जामीन-जायदाद के कार्यो में लगे जातक विशेष उन्नति कर सकते है जिससे उन्हें बड़ा लाभ अर्जित करने में सफलता मिल सकती है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है कोई बड़ी विजय जातक को मिल सकती है। सेना,पुलिस एवं प्राशासनिक सेवा में लगे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी बडे स्थान पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। मंगल का मंत्र या हनुमान जी की पूजा करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे, नहीं तो चुनौतियाँ बढ़ सकती है। अधिक बुद्धिमान एवं अनुभावी आदमी से तर्क-वितर्क न करे नही तो स्थितियाँ विषम हो सकती है। निरंतर स्थितियों को क्रियाशील बनाये रखे, नही तो कई बुनियादि समस्यें जातक को परेशान कर सकती है । प्रेम संबंधों में भी अवश्यकता से अधिक बात-चीत न करे नही तो एक-दूसरे के प्रति संशय या संदेह की स्थितियाँ बन सकती है। इस सप्ताह कार्यों में शिथिलता बनी रहेगी। इस सप्ताह किसी भी तरह के जोखिम से बचे व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह बहुत अनुकूल नही है इसलिए सोच-समझकर पूंजी निवेश करे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गुरूवार को पीली वस्तुओं का दान करे इससे राहत मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से अपना महत्व बढ़ाने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी बड़े पद कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। एक-दूसरे के प्रति लगाव बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घर में मंगालिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्कट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। गणेश जी की पूजा करने से एवं गाय को हरा चारा खिलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह के प्रांरभ में थोड़ी चुनौतियाँ बनी रह सकती है लेकिन सप्ताह का मध्य आते-आते चुनौतियाँ कम होने लगेंगी और जातक को कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेंगे जिससे जातक को राहत मिल सकती है। इस सप्ताह लेन-देन से बचे। किसी को पैसा देने से बचे, नही तो पैसा फँस सकता है। इस सप्ताह बहुत सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे। इस सप्ताह अनावश्यक भाग-दौड़ से बचे अधिक खर्च होने से जातक के सामने चुनौतियाँ बढ़ सकती है। शिव जी का दर्शन एवं चन्द्रमा का मंत्र रकने से लाभ मिल सकता है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा लेकिन आर्थिक दृष्टि से स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी। जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। धन मिलने का भी योग बन सकता है। आर्थिक मामलो में स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है लेकिन शनि की दृष्टि के कारण कभी-कभी मानसिक तनाव की भी स्थितियाँ बन सकती है इसलिए सावधानी बनाये रखें। घूमने-फिरने या नई वस्तुयें खरीदने का योग बन सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओ में वृद्धि हो सकती है। जातक अपने प्रभाव बनाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जूला रहेगा इसलिए सोच-समझकर पूंजी निवेश करने पर जातक को बड़ा लाभ मिल सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिसा-जूला रहेंगा। कार्यो की अधिकता रहेगी। जिससे स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण भी हो सकती है लेकिन उत्साह बना रहेगा। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलाये। नही तो चोट-चपेट की स्थितियों का भी योग बन सकता है। छात्रों के लिए भी समय मिला-जूला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण परीक्षा पास करने की दिशा में जातक खूब परिक्षम कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर में पूंजी निवेश करने पर जातक को बड़ा लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए भी समय मिला-जूला रहेगा। कभी पढाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी नही लग सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में देरी होने के कारण जातक को तनावों का सामना करना पड़ सकता है। कई तरह की कार्य-योजनाओं की स्थिति अनुकूल न होने के कारण जातक चुनौती महसूस कर सकता है। घर-परिवार में भी चुनौतियाँ बनी रह सकती है। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति सदेंह बढ़ सकता है। जिसके कारण स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। घरेलू सुख-सुविघाओं में कमी आ सकती है। परिवारिक कलह बढ़नें का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने बचे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी कई कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। घर-परिवार की चुनौतियों को कम करने एवं पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। प्रशासनिक सेवा या सरकारी सेवा से जुड़े जातको के लिए समय अनुकूल है प्रमोशन या किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। जामीन-जायदाद या अचल संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। जातक अपनी क्रियाशीलता से अपनी स्थितियों को ऊचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त करने में जातक सफल हो सकता है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार संघर्षों के साथ आगे बढ़ाने में सफल हो सकता है। निरंतर अपनी कर्मठता को बनाये रखने में जातक सफल हो सकता है। अधिक परिश्रम से कई विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है यद्यपि यह सप्ताह मिला-जूला रहेगा। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो कई विपरीत परिस्थितियों को साधने में सफल हो सकता है। घर-परिवार की जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। आर्थिक मामलो में स्थिति मिली-जुली रहेगी। गुरू का मंत्र एवं विष्णु की पूजा करने से स्थिति अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालो का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है यद्यपि शनि की उतरती शाढ़े-साती के कारण जातक को राहत मिल सकती है लेकिन गुरू की नीच दृष्टि के कारण विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय बने रह सकते है। इस बीच कोई नया कार्य करने से बचे यदि कार्य अवश्यक हो तो उसकी जाँच करके ही आगे बढ़े। परिवारिक एवं सामाजिक दृष्टि से समय मिला-जूला रहेगा लेकिन घरेलू चुनौतियाँ अभी बनी रह सकती है। छात्रों के लिए यह सप्ताह मिला-जूला रहेगा। कोई महत्वपूर्ण परीक्षा पास करने के लिए जातक खूब परिश्रम कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी लेकिन जातक अपने कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। जामीन-जायदाद एवं ठेकेदारीयों के कार्यों में परिश्रम के साथ अगे बढने का भी योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। ऑयल एवं मशीनरी सामानों का व्यवसाय करने वाले जातक विशेष उन्नति करने में सफल हो सकते है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष की नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा जहां एक तरफ चुनौतियाँ बनी रहेंगी। विरोधी भी सक्रिय बने रहेंगे बही कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को अनुकूल बनाने या पटरी पर लाने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। वाहन आदि चुनौतीपूर्ण चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। सुख-सुविधों पर अधिक खर्च करने से बचे नही तो अर्थिक समस्यों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय मिला-जूला रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन थोड़ा कम गल सकता है। अध्यापन कार्यों में लगे जातक कभी-कभी तनाव महसूस कर सकते है। इस सप्ताह अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे नही तो चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk