डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 24 December to 30 December 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक सोच-समझकर कार्य करेगा। कार्यों को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है लेकिन थोड़ी सावधानी बनायें रखें। खर्च की अधिकता या देनदारी अधिक हो सकती है। यदि इस स्थिति को जातक संभाल ले तो अन्य स्थितियाँ जातक के ले अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में भी मन लग सकता है। कई कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। निरन्तर क्रियाशील बने रहने पर जातक जीवन में आने वाली चुनौतियों को कम कर सकता है। अपने परिश्रम एवं सूझ-बूझ से कार्य-व्यापार को विस्तार देन में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और कई कार्यों को भी पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। निरन्तर संघर्षरत रहने पर स्थितियों को साधने में जातक को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में थोड़ी बहुत मानसिक उलझन हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है लेकिन सप्ताह के मध्य आते-आते स्थितियाँ अनुकूल होने लगेगी। आपसी रागात्मक संबंध बढ़ेगें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा या भ्रमण की स्थिति बन सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख मिल सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है या जातक किसी कार्य को लेकर क्रियाशील हो सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का सप्ताह भाग्य भी जातक का साथ देगा। थड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक अपने अधिक परिश्रम से हर चुनौतियों को अनुकूल बनाने या पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शासन-प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है। जातक यदि बाजार की नब्ज समझकर पूँजी निवेश करेगा तो बड़े आर्थिक लाभ पाने में सफल हो सकता है। उद्योग धंधों को विस्तार देने के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। जातक अपनी बात-चीत की कला से हर कार्यों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है।विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। गणेश जी की पूजा स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। महीने के पूर्वार्ध में थोड़ी बहुत चुनौतियाँ बनी रहेगी। जिससे मन थोड़ा अशांत रह सकता है लेकिन माह के उत्तरार्ध में स्थितियाँ अनुकूल होगीं और जातक अपनी कई कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। उत्तरार्ध में बाजार एवं शेयर मार्केट में ही पूँजी निवेश करें तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घरेलू कार्यों में जातक की व्यस्तता बढ़ सकती है। भाई बहनों का सहयोग मिल सकता है। ईष्ट मित्रों के सहयोग सेआर्थिक गतिविधि को आगे बढ़ाने में जातक सफल हो सकता है। अपनी बात-चीत की कला से जातक लोगों को प्रभावित कर सकता है और बात-चीत के माध्यम से कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी पाने में सफल हो सकता है। तरल पदार्थों का व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन इस राशि के स्वामी का गुरु से संबंधि होने के कारण जातक की सूझ-बूझ में विस्तार हो सकता है। जातक अपनी कर्मठता से लोगों को प्रभावित कर सकता है जातक यदि दूरदृष्टि से कार्य करेगा तो की बड़ा कार्य संपन्न हो सकता है। समाज सेवा या राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है कोई महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर मिल सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का असर मिल सकता है। भागदौड़ की अधिकता हो सकती है जिससे जातक के लिए थोड़ी चुनौतियाँ बढ़ सकती है लेकिन कार्य सिद्ध होने के कारण निरन्तर उत्साह बना रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर लाभ हो सकता है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों के सामने थोड़ी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों के सक्रिय होने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहने के कारण जातक हर चुनौतियों को दूर करता हुआ आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित चुनतियाँ बढ़ सकती है इसलिए स्वास्थ्य पर निगरानी बनायें रखें। खाने-पीने में सावधानी बनायें रखें। पेट संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट लग सकती है। इस बीच यात्रा करने से बचें नहीं तो खर्च की अधिकता एवं यात्रा से संबंधित चुनौतियाँ जातक को कष्ट दे सकती है आयात निर्यात से जुड़े जातक भी सावधानी बनायें रखें। थोड़ी जोखिम उठाने से बचें नहीं तो आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो बुधवार को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का भाग्य जातक का साथ देगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। दामपत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ सकती है। नये उम्रम वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। भविष्य में एक दूसरे के लिए समर्पित होने एवं साथ रहने की सकल्प भावना भी विकसित हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। उद्योग धंधों में यदि जातक विस्तार देना चाहे तो यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। घूमने-फिरने एवं देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नया वाहन खरीदने का योग बन सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपने परिश्रम और कर्मठता से लोगों को प्रभावित कर सकता है। शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए यह समय अनुकूल है। जातक की ख्याति में वृद्धि हो सकती है। जातक अपने बहुयामी कार्योंयोजनाओं का विस्तार देने में सफल हो सकता है। न्यायालय से संबंधित कार्यों में जातक को सफलता मिल सकती है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। जातक अपनी खेल प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकता है। किसी खेल प्रतिस्पर्धा में बड़ी विजय मिलने से जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है । सेना पुलिस एवं न्यायालय से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर जातक को बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है जातक का स्वास्थ्य उत्तम हो सकता है। जातक अपनी कर्मठता एवं दृढ़ता से कार्य-योजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ सूर्य के कारण जातक का महत्व बढ़ेगा वहीं बुध के कारण थोड़ी चुनौतियाँ भी बढ़ सकती है। सूर्य जहाँ जातक की कर्मठता को ऊँचाई पर ले जाने में अहम भूमिका निभा सकता है। वहीं बुध अनावश्यक तर्क-वितर्क के जाल में जातक को उलझा सकता है। अनेक तरह की चुनौतियाँ वार्तालाप के माध्यम से भी पटरी पर आने में समय ले सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। व्यवसायिक दृष्टि से हर चुनौतियों को जातक सूझ-बूझ से पटरी पर लाने का प्रयास करेगा और उसमें बहुत कुछ सफल हो सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी थोड़ी चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है लेकिन जातक अपनी दूरदृष्टि से उन चुनौतियों को अनुकूल करने में सफल हो सकता है। शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय थोड़ा कठिनाईयों के साथ अनुकूल बना रहेगा। गणेश जी की पूजा एवं सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। शनि की उतरती साढ़े-साती जातक की हर चुनौतयों को कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है उतरती साढ़े-साती जातक के आर्थिक मामलों में अनुकूल परिस्थितियाँ बना सकती है इस सप्ताह जातक खूब परिश्रम करेगा। और उसका प्रतिफल भी जातक को मिल सकता है। निर्माण कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकू है। भूमि भवन एवं मोटर गाड़ियों से जुड़े व्यवसाय वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। जातक अपने कार्यों से लोगों को प्रभावित करेगा। आर्थिक चुनौतियाँ कम हो सकती है और बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। जातक अपनी कर्मठता से हर स्थिति को साधने में सफल हो सकता है। शनि मंत्र एवं पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। शनि की साढ़े-साती मध्य की स्थिति से गुजरेगी इसलिए थोड़ी सावधानी बनायें रखें। शुगर ब्लडप्रेशर पेट एवं कमर दर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं सतर्कता से हर स्थितियों को अनुकूल बनाने एवं नियंत्रित करने में सफल हो सकता है। घर परिवार की भी चुनौतियाँ थोड़ी बहुत रहेगी लेकिन जातक अपनी कुशल रणनीति से उन चुनौतियों को कम कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केटम पूँजी निवेश करने पर लाभपूर्ण स्थिति बन सकती है। इस बीच धर्म-कर्म भी रुचि बढ़ सकती है। जातक अपनी पूजा पाठ एवं ईश्वरीय साधना से हर स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह अनावश्यक भागदौड़ एवं अनावश्यक यात्रा से बचें नहीं तो अधिक व्यय होने का योग बन सकता है। सावधानी बनायें रखें।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों को थोड़ा सावधानी बनायें रखनी होगी। कोई भी कार्य सोच-समझकर करें नहीं तो बड़ी परेशानी में उलझ सकते है स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। स्वास्थ्य संबंधित कुछ न कुछ परेशानी जातक को तनाव दे सकती है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट चपेट लग सकती है। इस सप्ताह न्यायालय आदि से भी चुनौतियाँ मिल सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफल ना होने से जातक मायूस हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करें। बिना सोचे समझे पूँजी निवेश करने पर आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि वालों के सामना यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk