डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 31 March to 6 April 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोडा चुनौतिपूर्ण रहेगा। जातक अपने कार्यों-योजनाओं का विस्तार तो करना चाहेगा लेकिन कई तरह की चुनौतियों से जातक को गुजरना पड़ सकता है। विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धीयों के सक्रिय रहने के कारण चुनौतियाँ अभी बनी रह सकती है। इस सप्ताह जातक को दूरदृष्टि से काम लेना होगा नही तो चुनौतियाँ जातक पर ज्यादा दबाव बना सकती है। इस सप्ताह शैक्षिक कार्यों में लगे जातको के लिए समय थोड़ा अनुकूल रहेगा लेकिन अभी किसी तरह की सफलता न मिलने के कारण चुनौतियाँ बनी रह सकती है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नही रहेगा इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे। इस सप्ताह जातक यदि किसी तरह का जोखिम वाला कार्य करेगा तो उसमें बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो विष्णु की पूजा एवं गाय को हरा चारा खिलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। मन कभी-कभी थोड़ा चंचल हो सकती है। अपसी प्रेम एवं सहयोग बढ़ेगा। एक-दूसरे के प्रति लगाव भी बढ़ सकता है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो विशेष उन्नति को योग भी बन सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी प्रबल योग है। घर में कोई मंगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। घरेलू सुख-सुवाधाओं में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शुक्र का मंत्र एवं किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ और अनुकूल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा अनावश्यक भाग-दौड़ एवं खर्च के कारण जातक थोड़ा चुनौतियाँ महसूस कर सकती है। छात्रों के लिए भी यह समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। कई कार्य-योजनाओं के उलझे रह जाने के कारण जातक चुनौतियाँ महसूस कर सकता है। छात्रों के लिए भी यह समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रह सकता है। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लग सकता है। जिसके कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो थोड़ी विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह थोड़ा स्वास्थ्य पर भी घ्यान बनाये रखे। थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य संबंधित परेशानी को बढ़ा सकती है। व्यवसाय दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाने से राहत मिल सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में स्थिति थोड़ी अनुकूल रहेंगी। कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पूर्णं हो सकते है। सप्ताह के मध्य आते-आते चुनौतियाँ बढ़ने लगेंगी। जिसे जातक अनेक जटिल परेशानियों में उलझ सकता है। जिससे मानसिक तनाव कि स्थितियाँ बन सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी भी तरह के जोखिम से बचे नही तो किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन को निंयत्रित रहे किसी भावना में न लगे नही तो तनाव से गुजरना पड़ सकता है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह मिला-जुला रहेगा। यदि बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करना चाहे तो सप्ताह के प्रांरभ से लेकर मध्य तक पूंजी निवेश करे नही तो व्यवसायिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो सोमवार को सफेद वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा जहाँ सूर्य की मजबूत स्थिति जातक के कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में अहम भूमिका निभा सकती है। वही कुछ अशुभ ग्रहों के कारण चुनौतियाँ बनी रह सकती है। इस सप्ताह जातक अपनी सक्रियता एवं अधिक परिश्रम से कार्यों को पटरी में लाने एवं विस्तार देने में सफल हो सकता है लेकिन चुनौतियाँ बनी रह सकती हैं। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए यह समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी क्रियाशीलता से अपनी बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकता है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा। तो प्रमोशन या अच्छे पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सोच-समधकर पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय सगभग अनुकूल रहेंगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक किसी बड़ी कार्य-योजना का विस्तार करने में सफल हो सकता है। यद्यपि राहु, केतु के कारण थोड़ी-बहुत चुनौतियाँ भी बनी रह सकती है लेकिन जातक अपनी सक्रियता एवं परिश्रम से स्थितियो को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह चुनौतियों के साथ कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य सपन्न हो सकते है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो जातक की लोक-प्रियता बढ़ सकती है। व्यवसाय को समझकर जातक यदि पूंजी निवेश करेगा तो स्थितियों में गुणात्मक सुधार हो सकता है। छात्रों का भी मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। जातक अपने परिश्रम एवं भाग-दौड़ से स्थितियों को सफल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अपनी क्रियाशीलता और कार्य-योजनाओं से स्थितियों को ऊँचाई पर ले जाने में सफल हो सकता है। निरंतर संर्घषरत रहने से जातक अपनी स्थितियों को पटरी पर लाने में विशेष सफल हो सकता है। इस सप्ताह घूमने-फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है। पूरानी दोस्ती-यारी में अपसी सहयोग की भावना बड़ सकती है। प्रेम संबंधों में विस्तार की स्थितियाँ बन सकती है। अच्छे मकान एवं वाहन खरीदने का भी योग बन सकता है। किसी देवी की पूजा एवं शुक्र का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। मन भी थोडा चंचल हो सकता है। मन में अनावश्यक कल्पानाएं जातक को तनाव दे सकती हैं। विरोधियों एवं प्रतिस्‍पर्धियों के सक्रिय रहने के कारण चुनौतियाँ बड़ सकती है। इस सप्ताह जातक थोड़ी शीथिलता महसूस कर सकता है। इस बीच स्वास्य्य पर भी ध्यान बनाये रखे। सर्दी-जुकाम एवं बुखार जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधानियाँ बनाये रखे। खिलाड़ियो के लिए भी यह सप्ताह थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। किसी खेल में सफलता न मिलने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह थोड़ा चुनौतिपूर्ण है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे। हनुमान जी की पूजा से राहत मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा यद्यपि आर्थिक चुनौतियाँ बनी रह सकती है लेकिन किसी न किसी तरह स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तार करने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। कई महत्वपूर्ण लेनदारियों को लिपटाने में जातक को थोड़ी सफलता मिल सकती है। जिस से जातक राहत महसूस कर सकता है। छात्रों के लिए भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकतै है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सक्रियता बढ़ सकती है। घर-परिवार की स्थितियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में भी जातक सफल हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। गुरू का मंत्र एवं विष्णु की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा कई कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। जातक यदि संर्घषरत रहेगा तो कई तरह की कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। शनि की उतरती साढ़े-साती जातक को सक्रिय बनायें रख सकती है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो आर्थिक स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए भी समय अनुकूल है। जातक अपने कार्य व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकता है। निर्माण कार्यों में लगे जातक अपनी स्थिति अधिक मजबूत करने में सफल हो सकते है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से राहत मिल सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। पिछले सप्ताह की बनी चुनौतियाँ दूर होंगी यद्यपि शनि की साढ़े-साती का प्रभाव अभी इस राशि पर निरंतर बना हुआ है लेकिन अपनी राशि का होनो के कारण शनि चुनौतियाँ थोड़ा कम दोगा और सक्रियता बनायें रखे यद्यपि विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी थोडा सक्रिय रहे सकते हैं लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूर-दृष्टि से हर चुनौतियों को अवसर में बदलने में जातक सफल हो सकता है। इश सप्ताह भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। जिससे संर्धष थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन इन संर्घषों को अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसाय दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार अवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनि का मंत्र एवं पीपल के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलृ-जुला रहेगा। राहु के प्रभाव के कारण इस राशि वालों को जहाँ एक तरफ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकत है वहीं सूर्य की उपस्थिति के कारण जातक अपने कार्यों एवं कुशलता से अपनी सक्रियता एवं लोक-प्रियता बढ़ाने में सफल हो सकत है। सरकारी सेवा में जुड़े जातक को के लिए भी समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से प्रमोशन पाने या अच्छे स्थान पर कार्य करने में सफल हो सकता है और राजनीति में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। जातक की लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है यह किसी बड़े एवं महत्पूर्ण पार्टी से जातक को टिक्ट पाने की संभावना बन सकती है। इस सप्ताह जातक का महत्व बढ़ेगा जिससे जातक अपनी सक्रियता बढ़ाने में सफल हो सकता है। शेयर मार्केट में सोच-समझकर पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk