डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 9 July to 15 July 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। गुरु के प्रभाव के कारण जातक जहाँ जातक अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में सक्रिय बना रह सकता है। वहीं राहु के कारण कई तरह की चुनौतियाँ भी जातक को तना दे सकती है।अच्छे एवं खराब दोनों ग्रहों की युति के कारण जातक का समय मिलाजुला रहेगा। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो कई जटिल समस्याओं को पटरी पर लाने में में सफल हो सकता है। पारिवारिक सुख सुविधाओं में थोड़ी संघर्षपूर्ण स्थितियाँ रहेगी लेकिन जातक अपनी कार्यकुशलता से घर परिवार को अनुकूल अवसर प्रदान में सफल हो सकता है।व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इसलिए जातक को सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहिए। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चपेट लग सकती है। थोड़ा उतावलपन से भी बचें नहीं विषम परिस्थितियाँ जातक के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो बुधवार को अपाहिजों को दान करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक को कठिनाई आ सकती है। प्रेम संबंधों में भी थोड़ा उतार-चढाव की स्थिति बन सकती है।छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े जैसी विषम परिस्थितियाँ जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है। सुख-सुविधाओं एवं ऐशो-आराम के चक्कर में अधिक धन व्यय करने का योग बन सकता है। जिससे आर्थिक चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। विरोधी एवम् प्रतिस्पर्धी भी थोड़ा सक्रिय हो सकते है। छोटीछोटी बातों को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। न्यायालय से संबंधित मामलों में भी कठिनाई बनी रह सकती है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो वकुछ विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अभी समय अनुकूल नहीं है इसलिए किसी भी तरह के जोखिम से बचें कोई नया कार्य प्ररम्भ न करें नहीं तो चुनौतियों जातक को बड़ी परेशानी में डाल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से बचें घूमने-फिरने में भी जातक का मन आकर्षित हो सकता है लेकिन अभी घूमने-फिरने से बचें उधार या कर्ज लेकर शो-बाजी से बचें। नहीं तो अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि दबाव अधिक हो तो शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। रहेगा।भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी कर्मठता से अपनी बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए यह सप्ताह अधिक अनुकूल रहेगा। व्यवसाय को विस्तार एवं ऊँचाई प्रदान करने में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए बड़ी सफलता मिल सकती है। शासन प्रसाशन या सरकारी सेवा से जुडे जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल है। जातक को प्रमोशन या अच्छे स्थान पर नियुक्ति का अवसर मिल सकता है। जातक यदि राजनीति में होगा तो उसे बड़ी सफलता मिल सकती है। राजनीति में किसी बड़े पद पर पहुँचने का योग बन सकता है।विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में जटिलता या परेशानी के कारण चुनौतियाँ आ सकती है। विरोधी सक्रिय हो सकते है। जो कि जातक के लिए नई-नई परेशानी खड़ी कर सकते है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य नहीं करेगा तो बड़ी परेशानी में फंसने का योग बन सकता है। मानसिक रुप से उधेड़बुन एवं चिंताग्रस्त रहने के कारण जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मन बार-बार अशांत एवं उलझे रहने के कारण जातक के लिए अनेक तरह की कठिनाई की स्थिति में पहुँचाने वाला हो सकता है। इस बीच शांति बनायें रखें। मन को एकाग्र करने का प्रयास करें। एक लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करते रहें तो चुनौतियाँ थोड़ी कम हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से बी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्के में पैसा लगाये। किसी को उधार आदि देने से बचें. नहीं तो पूँजी के फंसने का योग बन सकता है। यदि चुनौतियँ आधिक महसूस हो तो गाय को हरा चारा खिलाने से राहत मिल सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि का समय अनुकूल रहेगा। जातक अपने लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ सकता है। शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जातक यदि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा तो कई बड़ी महत्वपूर्ण चुनौतियों को साधने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सेना पुलिस में कार्य करने वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। खिलिड़ियों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। किसी चुनौतीपूर्ण खेल प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है।एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। इस बीच हनुमान जी की पूजा एवं किसी देवी कीपूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है और बड़े लक्ष्य की प्राप्ति का योग बन सकता है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। मन कभी-कभी अशांत रह सकता है। फिजूल की बातों में अधिक समय नष्ट न करें नहीं तो जातक का बहुमूल्य कार्य छूट सकता है। इस तरह कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए जातक अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार कर सकता है। व्यापार में लगे लोगों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। लेकिन सूझ-बूझ के साथ बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। आयात-निर्यात में लगे जातकों के लिए भी सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन दूर हो सकता है। इस बीच जातक कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने में सफल हो सकता है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चनौतीपूर्ण हो सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते है।जो कि जातक के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ खड़ी कर सकते है। जातक को किसी विषम परिस्थितियों में उलझा सकते है।इसलिए सावधानी बनायें रखें। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें चोट चपेट का योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना विकसित हो सकती है। जिसके कारण जातक तनाव में आ सकता है। घर परिवार की भी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद बढ़ सकता है। जिसके कारण जातक को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अधिक बुद्धिमान एवं चालाक लोगों से सावधानी बनायें रखें नहीं तो वे किसी बड़ी परेशानी में जातक को उलझा सकते है। व्यवासयिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगाये। यदि चुनौतियाँ ज्यादा महसूस हो तो अपाहिजो को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक की कर्मठता में वृद्धि हो सकती है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जातक थोड़ी सावधानी बनायें रखें। प्रेम आदि में न उलझें नहीं तो अधिक खर्च होने के कारण जातक थोड़ा चुनौती महसूस कर सकता है। इस सप्ताह जातक अपने परिश्रम एवं कर्मठता से कोई बड़ी कार्ययोजना को विस्तार देने में सफल हो सकता है। खिलाड़ों के लिए भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। यदि जातक सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो किसी खेल प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा से जातक की कार्य क्षमता में विस्तार होगा और बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल समय है कार्ययोजनाओं में थोड़ी चुनौती आ सकती है लेकिन सब मिलाजुलाकर स्थितियाँ अनुकूल बनी रह सकती है। जातक अपनी सूझ-बूझ से कार्यों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से थोड़ी कठिनाई के साथ स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगी। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में जातक जो भी कार्य योजना बनायेगा उसमें थोड़ी कठिनई के साथ प्रगति बनी रह सकती है। घरेलू कार्यों को पटरी पर लाने एवं चुनौतियों को कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को विस्तार देगा तो कठिनाई के साथ आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। घर परिवार की चुनौतियों को कम करने में जातक सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गुरु का मंत्र एवं विष्णु जी की पूजा करने से राहत मिल सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। वैसे इस राशि वालों का समय बहुत दिनों से अच्छा चल रहा है। और अभी भविष्य में बहुत दिनोंतक इनके लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनी रहेगी। स्थितियाँ अनुकूल होने के कारण जातक इस राशि के जातकों को दीर्घगामी योजना बनाकर उस पर चलने का प्रयास करना चाहिए। जातक अपनी सूझ-बूझ से जीवन के कई महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में और उसे ऊँचाई पर ले जाने में जातक के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ निरन्तर बनी रहेगी। निर्माण कार्यों के लिए भी समय अनुकूल है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल है। जातक यदि सोच-समझकर व्यवसाय में पैसा लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। शनि की साढ़े-साती चल रही है। जिसके कारण जातक को थोड़ा स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जातक को थोड़ा सक्रिय बने रहना होगा। मंगल का प्रभाव भी जातक पर बना हुआ है। जिसके कारण जातक अधिक परिश्रम करेगा और अपनी योजनाओं को सही दिशा में ले जाने के प्रयास कर सकता है। मंगल के कारण थोड़ा क्रोध आदि पर नियंत्रण बनायें रखें। अनावश्यक तर्क-वितर्क की भी स्थिति बन सकती है। शुक्र की भी दृष्टि है जिसके कारण जातक की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है।प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी जातक के लिए सप्ताह अनुकूल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से लाभ मिल सकता है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों क समय मिलाजुला रहेगा। कभी-कभी मन अस्थिर एवं चंचल हो सकता है आइसलिए सावधानी बनायें रखें। शनि की चढ़ती साढ़े-साढ़े साती है इसलिए अभी किसी तरह के जोखिम से बचें बिना सोचे समझे कोई भी कार्य न करें। जल्दबाजी में कोई कदम न बढ़ाये नहीं तो विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय रहेगें। इसलिए सावधानी बनायें रखें। थोड़ी-सी लापरवाही जातक के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है जिससे जातक को कठिनाई का सामना करने में सफल हो सकता है। और स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक दूर-दृष्टि से कार्य कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन दूर हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह की स्थिति लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk