कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Youngest Billionaire Firoz Mistry: फोर्ब्स ने इस साल यानी की 2024 के दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट को देखने के बाद इस बात का पता चलता है कि 2023 के अरबपति अब 2024 में पहले से और भी ज्यादा अमीर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन अरबपति की कुल संपति करीब 14.2 लाख करोड़ डॉलर है, जो कि पिछले साल से 2 लाख करोड़ डॉलर ज्यादा है। सबसे अमीर अरबपतियों के अलावा फोर्ब्स ने 2024 में दुनिया के यंगेस्ट अरबपतियों की लिस्ट भी जारी की है। सबसे कम उम्र के अरबपतियों में एक इंसान ऐसा भी है, जिसका नाम इस लिस्ट में सिर्फ इसलिए आया क्योंकि उसकी हिस्सेदारी टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के साथ है।

आखिर कौन है फिरोज मिस्त्री?
इस साल की फोर्ब्स 2024 की दुनिया के सबसे कम उम्र के सबसे ज्यादा अमीर अरबपतियों की लिस्ट में फिरोज मिस्त्री का नाम शामिल है। फिरोज मिस्त्री अभी 27 साल के हैं और वो दुनिया के यंगेस्ट अरबपतियों में से एक हैं। फिरोज मिस्त्री दिवंगत साइरस मिस्त्री के बेटे हैं और उनके पास आयरलैंड की सिटिजनशिप है। फिरोज मिस्त्री की कुल संपति करीब 41000 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी इस नेटवर्थ का मेन सोस टाटा संस में उनकी 4.6% पार्टनरशिप है। भले ही फिरोज मिस्त्री के पास आयरिश नागरिकता है, लेकिन फिर भी वो मुंबई में ही रहते हैं।

Business News inextlive from Business News Desk