- पुलिस ने पड़ोसियों की सूचना पर घर के ताले तोड़कर कराया महिला को लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती

Meerut: शनिवार दोपहर पुलिस महकमें में उस समय अफरातफरी मच गई। जब कंट्रोल रूम से मेरठ के पूर्व एडीएम फाइनेंस की पत्नी की बेहोशी की हालत में पड़ी होने की सूचना फ्लैश हुई। आनन-फानन में मेडिकल पुलिस ने महिला को लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

क्या है मामला

मेरठ के पूर्व एडीएम फाइनेंस आरपी सिंह कुछ समय पूर्व ही एडिशनल कमिश्नर के पद से वाराणसी से रिटायर्ड हुए हैं। वे रिटायर्ड होने के बाद अपने परिवार के साथ भ्फ्भ्-फ् मंगल पांडे नगर में रह रहे हैं। आरपी सिंह शुक्रवार शाम को अपनी बेटी का इंटरव्यू दिलाने के लिए ग्वालियर गए थे। सुबह उन्होंने अपनी पत्नी पुष्पा रानी को फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। एक घंटे के अंतराल पर फोन नहीं उठने पर चिंतित आरपी सिंह ने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने देखा तो महिला का दरवाजा अन्दर से बंद था, दूध भी दरवाजे पर टंगा हुआ था।

पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

आरपी सिंह ने शास्त्रीनगर में रहने वाले अपने रिलेटिव मान सिंह को फोन किया। जिसके बाद पड़ोसियों की मद्द से पुलिस को सूचना करके मान सिंह ने मेडिकल पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर महिला को बाहर निकाला। क्08 नंबर से एंबुलेंस बुलाकर महिला को उपचार के लिए लोकप्रिय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शाम को महिला की हालत सामान्य हो गई। डॉक्टर ने पुष्पा को खतरे से बाहर बताया है। डॉक्टर्स का कहना था कि वह बीमार थी जिसके चलते वे बेहोशी की हालत में आ गई थी।

इन्होंने कहा

कोई गंभीर बात नहीं है, मेरी डॉक्टर से बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला बीमारी के कारण बेहोश हुई थी। उनको उपचार करा दिया है, अब महिला खतरे से बाहर है।

संजीव यादव

एसओ

मेडिकल