मामले की जानकारी दी

जानकारी के मुताबिक पटना से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में कुछ मनचले युवक जबरन एसी थ्री कोच में घुस गए। इसके बाद वे वहां पर लड़कियों की सीट पर कब्जा कर लिया। ऐसे में जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो वे उनके साथ छेड़खानी करने लगे। जिस पर परेशान लड़कियों में एक लड़की ने हिम्मत दिखाई और उसने वहीं से अपने मोबाइल से ट्वीट कर दिया। रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर उसने इस पूरे मामले की जानकारी दी। जिस रेलमंत्री सुरेश प्रभू ने लडक़ी का ट्वीट पढक़र रेल अधिकारियों को तुरंत कारवाई का आदेश दिया। इस मामले को लेकर दानापुर रेल मंडल के प्रवक्ता संदीप कुमार सिंह का कहना है कि सूचना के बाद ट्रेन को आरा में रोककर शिकायत की जांच कराई गई। जिसके बाद पीड़ित युवती को उसकी आरक्षित सीट उपलब्ध कराई गई।

एक लड़का गिरफ्तार

इसके साथ ही रेलमंत्री के निर्देश पर बक्सर में ट्रेन रोककर आरपीएफ ने एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे हर समय अपने यात्रियों की सुरक्षा के वादे करता है। इसके लिए अब उसने कई हाईटेक सुविधाएं भी शुरू कर दी हैं। जिसमें खासकर महिलाओं के लिए और भी ज्यादा सक्रियता बढ़ा दी है। इससे पहले अभी हाल ही में महाराष्ट्र में एक ट्रेन में अकेले यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने खुद को मुसीबत में फंसे होने की जानकारी रेल मंत्री को दी थी। ऐसे में ट्वीटर पर जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने उसकी मदद की। इसके अलावा अभी 16 दिसंबर को मरुधर एक्सप्रेस की एसी बोगी में सवार पैसेंजर ने ट्वीट किया कि उसके बच्चे की तबीयत बहुत खराब है, उसे उल्टियां हो रही है, हो सके तो कुछ दवा का इंतजाम कराएं। जिसके बाद उसकी मदद की गई थी।

inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk