इनकी चर्चा होने लगी
जी हां एक बार फिर से यह बात कहने में गर्व महसूस हो रहा है कि महिलाएं किसी भी काम में अब पुरुषों से पीछे नहीं है। शांति देवी इसका एक बड़ा उदाहरण हैं। वह आज एक महिला मैकेनिक के रूप में जानी जा रही हैं। 50 साल की उम्र में वह दिल्ली स्थिति ट्रांसपोर्ट नगर डिपो में काम कर रही हैं। यहां पर ट्रकों में किसी भी तरह की खराबी होती है उसे ठीक करती हैं। इतना ही नहीं ट्रक के बड़े-बड़े पहिओं की रिपेयरिंग में वह किसी की मदद भी नहीं लेती हैं।

मिलिए देश की एकमात्र महिला मैकेनिक से,जो 50 की उम्र में करती है 12 घंटे काम

20 साल हो गए
अपने हिस्से का काम वह खुद ही करती हैं। सबसे खास बात तो यह है कि वह इस उम्र में लगातार 12 घंटे काम करती हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही वह एक चाय की दुकान भी चलाती हैं। शांति देवी को देश की एक मात्र महिला मैकेनिक के रूप में काम करते हुए अब तक कई बड़े नेता इनकी तारीफ कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी इनकी चर्चा होने लगी है। वहीं अपने इस काम को लेकर शांति देवी का कहना है कि वह आज जो कुछ हैं अपने पति रामबहादुर की वजह से हैं। वह उनके साथ हर मोड़ और हर काम में साथ रहते हैं। उनका कहना है कि उन्हें 8 बच्चे हैं और दिल्ली में रहते हुए 20 साल हो गए हैं।

मिलिए देश की एकमात्र महिला मैकेनिक से,जो 50 की उम्र में करती है 12 घंटे काम

लोगों ने मना किया
ऐसे में परिवार पालने के लिए काम करना तो जरूरी ही है। जिससे उन्होंने कुछ अलग तरीके से काम करने का मन बनाया। शुरू-शुरू में लोगों ने उनसे यही कहा कि यह सब काम नहीं कर पाओगी। यह सब उनके बस की बात नहीं है। इसमें काफी ज्यादा मेहनत है। कई बार हैवी-हैवी चीजें भी उठानी पड़ सकती हैं, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारी। इसी वजह से आज एक देश की अकेली महिला मैकेनिक बनकर उभरी हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk