आंत में फंसे थे सैकड़ो केंचुए

यह मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली का है। यहां एक महिला को पेट दर्द की शिकयत थी।चिकित्सकों ने जब इसकी जांच की तो पता चला पेट में केंचुए हैं और ऑपरेशन से ही ठीक हो पाएगा। खबरों के मुताबिक, मुगलसराय जिले की नई बस्ती निवासी दिलशाद अहमद की पत्नी नेहा बेगम के पेट में अचानक दर्द उठा। इसके बाद परिजनों ने तत्काल नेहा को केजी नंदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला के पेट का अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि उसकी आंत में सैकड़ों केंचुए फंसे हैं।

लड़की से लड़का बना और अब हो गया प्रेग्नेंट

ऑपरेशन से बाहर निकाले गए

चिकित्सकों ने तुरंत ही ऑपरेशन करने की सलाह दी। चार घंटे तक चले आपरेशन में कुल 150 केंचुए महिला के पेट से बाहर निकाले। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि ऐसा साग-सब्जी में केंचुए के अंडे होने की वजह से हो सकता है। इसलिए खाने में साग-सब्जी का इस्तेमाल हमेशा अच्छी तरह धोकर ही करें। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है, उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

माथे पर 'तिल' नहीं 'दिल' लेकर पैदा हुआ है यह बच्चा

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk