कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। World Bicycle Day 2023 : हर साल 3 जून को वर्ल्ड साइकिल डे मनाया जाता है। साइकिल चलाने के एक नहीं कई फायदे हैं। यही वजह है कि अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को वर्ल्ड साइकिल सेलिब्रेट करने की घोषणा की थी। सच है कि लाइफस्टाइल काे इंप्रूव करने व फिट रहने के लिए साइकिल चलाना सबसे अच्छा तरीका है। साइकिल चलाने का आनंद हर उम्र के लोग उठा सकते हैं। खास बात तो यह बेहद इजी एक्सरसाइज है। हर दिन करीब 5 किलोमीटर साइकिल चला फिजिकल ही नहीं मेंंटली भी हेल्दी रहा जा सकता है। साइकिलिंग हेल्थ रिलेटेड प्राॅब्लम को कम करती है। इसके अलावा कई बीमारियों जैसे मोटापा, हृदय रोग, मानसिक बीमारी, मधुमेह और कई अन्य गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।
world bicycle day 2023 : रोज 5 किमी साइकिल चलाएं ओबेसिटी दूर भगाएं,जानें साइकिल चलाने के 5 बड़े फायदे

हृदय रोग कम होते
साइकिलिंग मेटाबॉलिज्म लेवल को बढ़ाने के लिए भी जानी जाती है। रेगुलर साइकिलिंग करने से ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक और दिल के दौरे की संभावना जैसे हृदय रोगों को कम किया जा सकता है।

world bicycle day 2023 : रोज 5 किमी साइकिल चलाएं ओबेसिटी दूर भगाएं,जानें साइकिल चलाने के 5 बड़े फायदे
वजन बैलेंस्ड रहता

एक्सरसाइज से एक हफ्ते में करीब 2,000 कैलोरी कम होती है। एक घंटे साइकिल चलाने से लगभग 300 कैलोरी बर्न होती है। इसलिए साइकिलिंग वजन बैलेंस्ड रखने व कम करने का अच्छा आइडिया है।

world bicycle day 2023 : रोज 5 किमी साइकिल चलाएं ओबेसिटी दूर भगाएं,जानें साइकिल चलाने के 5 बड़े फायदे
डिप्रेशन कम होता

वहीं जो लोग काफी एक्टिव रहते हैं उनका हेल्थ स्कोर इन एक्टिव यानी की लेजी लोगों की तुलना में 30% अधिक होता है। डाॅक्टर्स के मुताबिक साइकिल चलाने अवसाद, तनाव व चिंता कम होती है।

world bicycle day 2023 : रोज 5 किमी साइकिल चलाएं ओबेसिटी दूर भगाएं,जानें साइकिल चलाने के 5 बड़े फायदे
कैंसर के चांसेज कम

साइकिल चलाने से आंत के कैंसर की संभावना कम हो जाती है। अब तक तमाम रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि नियमित साइकिल चलाने से आजकल बढ़े स्तन कैंसर का खतरा कम होता है।

world bicycle day 2023 : रोज 5 किमी साइकिल चलाएं ओबेसिटी दूर भगाएं,जानें साइकिल चलाने के 5 बड़े फायदे
मांसपेशियां मजबूत होती

साइकिलिंग में पैर ऊपर से नीचे की तरफ एक सर्कल में चलते हैं। इससे मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही शरीर में एरोबिक्स कंडीशन यानी शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को भी बढ़ने में मदद मिलती है।

International News inextlive from World News Desk