कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। World Environment Day 2023 : वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे हर साल 05 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह स्पेशल डे है लोगों के बीच एनवायरनमेंट व उससे जुड़ी समस्या व महत्व के बारे में जागरूकता फैलाता है। इसका उद्देश्य ही एनवायरनमेंट की सुरक्षा के लिए जागरूकता व लोगों को इसकी सुरक्षा के लिए मोटिवेट करना है। इसका नेतृत्व संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा किया जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन (5-16 जून 1972) में स्थापित किया गया था। दो साल बाद, 1974 में, 'ओनली माई अर्थ' थीम के साथ पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसके बाद से यह लगातार मनाया जा रहा है। यह एनवायरनमेंट आउटरीच के लिए सबसे बड़ा ग्लोबल प्लेटफार्म बन गया है।

इस साल की यह है थीम

हर साल की तरह इस साल वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे की एक थीम है। इस बार की थीम #BeatPlasticPollution है। यह थीम प्लास्टिक पाॅल्यूशन के साल्यूशन पर बेस्ड है। यह याद दिलाता है कि प्लास्टिक पाॅल्यूशन लोगों व एनवायरनमेंट के लिए कितनी हार्मफुल है। अब तक तमाम रिसर्च में भी यह बात सामने आ चुकी है कि ज्यादा इस्तेमाल या प्लास्टिक पाॅल्यूशन हेल्थ के लिए हार्मफुल है। इससे तमाम तरह की बीमारियां भी जन्म लेती हैं। प्लास्टिक से कैंसर, ब्रेन स्ट्रोक जैसी बीमारियों के भी खतरे होते हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि इससे दूरी बना ली जाए।

एनवायरनमेंट से जुड़े फैक्ट

दुनिया में 3.04 ट्रिलियन से अधिक पेड़ हैं। हालांकि, उनमें से 27,000 को रोजाना टॉयलेट पेपर बनाने के लिए काटा जाता है।

पृथ्वी के लगभग 71% भाग पर जल है। महासागरों में इस पानी का लगभग 96.5% हिस्सा है व 2 % आर्कटिक में बर्फ की अवस्था में है।

एक कांच की बोतल को पर्यावरण में सड़ने में दस लाख से अधिक वर्ष लग सकते हैं।

एक एल्युमीनियम को रिसाइकल करने से इतनी ऊर्जा बचती है जिससे एक टीवी तीन घंटे तक चल सके।

प्लास्टिक बैग और अन्य प्लास्टिक कचरा जो खत्म हो जाता है, हर साल 1,000,000 से अधिक समुद्री जानवरों को मारता है।

कागज पेड़ों से आता है और मैक्सिमम छह बार रिसाइकिल किया जा सकता है। इसके बाद इसके रेशे एक साथ पकड़ने के लिए बहुत कमजोर हो जाते हैं।

वन टाइम यूज वाले बैग कागज और प्लास्टिक दोनों को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि रीयूज्ड किए जा सकने वाले बैगों पर स्विच किया जाए।

International News inextlive from World News Desk