रांची में है देश का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा

झंडा फहराने के बाद पर्रिकर ने रांची में कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती पर दुनिया का सबसे लंबा, सबसे बड़ा और सबसे खूबसूरत तिरंगा फहराकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह तिरंगा झंडा 66 फुट लंबा 99 फुट चौड़ा है। इसे 293 फुट ऊंचे खंभे पर फहराया गया है। शुक्रवार तक फरीदाबाद में 250 फुट ऊंचे खंभे पर लहरा रहा 96 फुट चौड़ा और 64 फुट लंबा झंडा देश का सबसे विशाल और लंबा तिरंगा झंडा था। यह 2014 में फहराया गया था।

बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया छात्रों को संबोधित

झंडा फहराने के बाद पहाड़ी मंदिर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में रक्षा मंत्री ने छात्रों को संबोधित किया। छात्रों के समूह को संबोधित करते हुए मनोहर पर्रिकर ने झारखंड के सीएम रघुबर दास को ध्न्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नेता जी की जयंती पर उन्हें यह शानदार मौका देने के लिए शुक्रिया। इस मौके पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुबीर दास एवं उनके कैबिनेट के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

National News inextlive from India News Desk