टोक्यो (राॅयटर्स)। वर्तमान में दुनिया के 210 से ज्यादा देश रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमण और मौतों की रिपोर्ट कर रहे हैं। दुनिया में सबसे पहले केस की रिपोर्ट चीन ने दिसंबर 2019 को की थी। फ्रांस अथाॅरिटी आने वाले दिनों में ब्रिटेन के फैसले का जवाब देने का मन बनाया है। पिछले दिनों ब्रिटेन ने फ्रांस से आने वालों के लिए 14 दिन क्वाॅरंटीन अनिवार्य कर दिया था। डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंशियल नाॅमिनी जो बिडेन और उनकी सह उम्मीदवार कमला हैरिस की लगातार कोविड-19 जांच की जा रही है।

बढ़ते संक्रमण के बीच पोलैंड दोबारा स्कूल खोलने पर अड़ा

हांगकांग में कोविड-19 से ठीक होने के बाद एक व्यक्ति साढ़े चार महीने बाद दोबारा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। इस बात की जानकारी हांगकांग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सोमवार को दी। पिछले सप्ताह नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के रोजाना रिपोर्ट में रिकाॅर्ड बढ़ोतरी के बावजूद पोलैंड अगले सप्ताह से दोबारा स्कूल खोलने पर अड़ा हुआ है। महामारी के प्रकोप को देखते हुए वहां मार्च के मध्य में स्कूल बंद कर दिए गए थे।

अमेरिका ने प्लाज्मा ट्रीटमेंट की दी मंजूरी

दुनिया में करीब 172 देश विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नेतृत्व में कोवैक्स विकसित करने और बिना भेदभाव के सब तक कोविड-19 वैक्सीन की पहुंच के प्रयास में जुटे हुए हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि उसे तत्काल और अधिक फंड की जरूरत है। संक्रमण के उपचार के लिए यूएस एफडीए ने रविवार को कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीजों के ब्लड प्लाज्मा के प्रयोग की मंजूरी दे दी है। सोमवार से इटली ने वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल शुरू कर दिया है। इसी के साथ वह भी टीका विकसित करने के ग्लोबल अभियान से जुड़ गया।

देश मौतें संक्रमण
अमेरिका 177296 5756661
ब्राजील 115309 3622861
भारत 57542 3106348
रूस 16448 961493
दक्षिण अफ्रीका 13059 609773
पेरू 27813 600438
मेक्सिको 60800 563705
कोलंबिया 17612 551696
स्पेन 28872 409939
चिली 10916 399568
ईरान 20776 361150
यूके 41433 357067
अर्जेंटीना 7366 350867
सऊदी अरब 3661 308654
बांग्लादेश 3983 297083
पाकिस्तान 6244 293261
फ्रांस 30528 279698
इटली 35441 260298
तुर्की 6139 259692
जर्मनी 9240 233711
इराक 6519 207985
फिलीपींस 3010 194252
इंडोनेशिया 6759 155412
कनाडा 9083 125647
कतर 194 117266
बोल्विया 4578 110148
इक्वाडोर 6322 108289
उक्रेन 2293 106757
कजाकिस्तान 1415 104718
इजराइल 839 103274
मिस्र 5262 97340
डोमनिका रिपब्लिक 1573 91608
पनामा 1906 88912
स्वीडन 5813 86721
चीन 4634 84967
ओमान 637 84509
बेल्जियम 9992 81936
कुवैत 518 80960
रोमानिया 3309 79330
बेलारूस 646 70645
ग्वाटेमाला 2611 68533
संयुक्त अरब अमीरात 376 67282
नीदरलैंड्स 6200 67128
जापान 1216 63996
पोलैंड 1960 62310
सिंगापुर 27 56404
पुर्तगाल 1801 55720
होंडूरास 1683 55479
मोरक्को 920 53252
नाइजीरिया 1002 52227

International News inextlive from World News Desk