टोक्यो (राॅयटर्स)। वर्तमान में दुनिया के 210 से ज्यादा देश या इलाके कोरोना वायरस से संक्रमण और उससे होने वाली मौतों के बारे में रोजाना रिपोर्ट कर रहे हैं। दुनिया में सबसे पहले चीन ने दिसंबर 2019 में कोविड-19 की रिपोर्ट की थी। सबसे ज्यादा संक्रमित देशों में अमेरिका पहले नंबर पर है। इसके बाद ब्राजील और भारत दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। संक्रमण से प्रभावित होने वाले दुनिया के 50 देशों की हालत कुछ इस प्रकार से है...
पीएम ने बताया कामचलाऊ मास्क बनाना
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने मीटिंग के दौरान एक कपड़े और दो रबर बैंड से तत्काल एक मास्क बनाकर दिखाया। पीएम स्थानीय कम्युनिटी हेल्थ लीडर दवे लेटेले के साथ वीडियो मीटिंग कर रही थीं। कामचलाऊ मास्क बनाकर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा। मास्क बनाना बहुत आसान है और सभी को पहनना चाहिए। न्यूजीलैंड में कोविड-19 महामारी की चिंताओं के बीच पीएम ने वीडियो मीटिंग की थी।

देश मौतें संक्रमण
अमेरिका 180859 5885178
ब्राजील 118649 3761391
भारत 61529 3387500
रूस 16914 980405
पेरू 28277 621997
दक्षिण अफ्रीका 13743 620132
कोलंबिया 18468 582022
मेक्सिको 62594 574514
स्पेन 29011 457140
चिली 11132 405952
अर्जेंटीना 8050 380292
ईरान 21249 369911
यूके 41486 362097
सऊदी अरब 3813 312924
बांग्लादेश 4174 306794
फ्रांस 30596 301436
पाकिस्तान 6283 295053
तुर्की 6245 265515
इटली 35472 265411
जर्मनी 9257 240146
इराक 6814 223612
फिलीपींस 3325 209544
इंडोनेशिया 7169 165887
कनाडा 9094 126417
कतर 196 118196
उक्रेन 2451 114497
बोल्विया 4791 113129
इजराइल 894 112000
इक्वाडोर 6471 111219
कजाकिस्तान 1523 105408
मिस्र 5362 98285
डोमनिका रिपब्लिक 1648 93390
पनामा 1948 90333
स्वीडन 5821 87072
चीन 4634 85013
ओमान 650 85005
रोमानिया 3507 84468
कुवैत 525 83578
बेल्जियम 9884 83500
ग्वाटेमाला 2709 72921
बेलारूस 667 71346
नीदरलैंड्स 6232 69131
संयुक्त अरब अमीरात 379 68901
जापान 1274 67358
पोलैंड 2018 65480
मोरक्को 1052 58489
होंडूरास 1803 57669
पुर्तगाल 1815 57074
सिंगापुर 27 56666
नाइजीरिया 1010 53021

International News inextlive from World News Desk