टोक्यो (राॅयटर्स)। दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से अब तक 37,415,273 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण से अब तक कम से कम 1,074,688 लोगों की दुनिया भर में जान जा चुकी है। चीन के वुहान शहर से कोविड-19 से संक्रमण की सबसे पहले दिसंबर 2019 में रिपोर्ट हुई थी।

दुनिया में संक्रमण के 10,138,076 एक्टिव केस

इस समय नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के दुनिया में 10,138,076 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुकी दुनिया में कुल संक्रमण का 27.1 प्रतिशत है। 26,202,509 लोग कोविड-19 के संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह नोवल कोरोना वायरस से रिकवर होने की दर बढ़ कर 70 प्रतिशत पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 को कोविड-19 को महामारी घोषित कर दिया था।

संक्रमण से मृत्यु दर घट कर 2.9 प्रतिशत

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया में कम से कम 1,074,688 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण और रिकवरी के लिहाज से देखा जाए कोविड-19 से होने वाली मौत की दर लगातार घट रही है और अब यह 2.9 प्रतिशत रह गई है। कोरोना वायरस से अब तक दुनिया के 220 देश प्रभावित हो चुके हैं। इनमें से 198 देश संक्रमण से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 7745140 214375 3443124
भारत 7120538 109150 6149535
ब्राजील 5082637 150198 4453722
रूस 1298718 22597 1020442
कोलंबिया 902747 27660 783131
अर्जेंटीना 883882 23581 709464
स्पेन 861112 32929 150376
पेरू 846088 33223 738189
मेक्सिको 814328 83642 591150
फ्रांस 712336 32645 101350
दक्षिण अफ्रीका 690896 17673 622153
यूके 621265 42760 344
ईरान 500075 28544 406389
चिली 479595 13272 452054
इराक 402330 9852 336157
बांग्लादेश 377073 5500 291365
इटली 354950 36166 239709
फिलीपींस 339341 6321 276094
सऊदी अरब 339267 5043 325330
तुर्की 335533 8837 294357
इंडोनेशिया 333449 11844 255027
जर्मनी 320262 9568 272175
पाकिस्तान 318932 6570 303458
इजराइल 290079 1956 225929
उक्रेन 261034 4972 113507
कनाडा 178117 9585 149524
नीदरलैंड्स 174653 6584 250
बेल्जियम 156931 10175 19962
रोमानिया 155283 5411 117942
मोरक्को 149841 2572 124854
इक्वाडोर 146828 12188 120511
बोल्विया 138463 8292 100786
कतर 127985 220 124978
पोलैंड 125816 3004 80302
पनामा 120313 2491 96164
डोमनिका रिपब्लिक 118014 2167 93627
चेक रिपब्लिक 114005 948 54909
कुवैत 111116 658 103268
कजाकिस्तान 108757 1746 103980
संयुक्त अरब अमीरात 106229 445 97284
ओमान 105890 1038 91731
नेपाल 105684 614 74252
मिस्र 104387 6040 97643
स्वीडन 98451 5894 10163
ग्वाटेमाला 97544 3365 86046
जापान 90203 1643 82483
कोस्टा रिका 87439 1076 52669
पुर्तगाल 86664 2080 53187
चीन 85557 4634 80705
बेलारूस 83534 896 77220

International News inextlive from World News Desk