ये ब्रिज हैं अपने आप में अनोखे
गेटशेड मिलेनियम ब्रिज-
विलकिन्सन आइरे द्वारा निर्मित गेटशेड मिलेनियम ब्रिज इंग्लैंड की टाइन नदी के ऊपर बना हुआ है। यह गेटशेड और न्यू केसल को जोड़ता है। इसमें 6 हाईड्रॉलिक रैम हैं। ये पुल को रोटेट कर देते हैं।  जिससे नीचे से बडी नावें या छोटे जहाज निकल सकें। मात्र पांच मिनट में यह पुल घडी की सुई की तरह घूम जाता है। आपको यकीन नहीं होगा कि इस ब्रिज को सिंगल पीस की तरह यूरोप की सबसे बडी क्रेन से सीधे फिट किया गया था। उस का नाम है क्रेन एशियन हरक्यूलस द्वितीय।

ये ब्रिज हैं अपने आप में अनोखे
प्यूनटे द ला मुजेर-
प्यूनटे द ला मुजेर जिसे अंग्रेजी में विमेन्स ब्रिज कहते हैं। ये स्पेन की ग्वाडलक्वीर नदी पर बना हुआ है। इसका निर्माण स्पेन के आर्किटेक्ट सेंटियागो कालाट्रावा ने किया था। इसके नीचे से बडे-बडे पानी के जहाज निकल सकते हैं। यह भी कैंटिलीवर ब्रिज है। यह 90 डिग्री के कोण से रोटेट हो जाता है।

ये ब्रिज हैं अपने आप में अनोखे
ऑक्टावियो फ्रियास दे ओलिवेरियो-
2008 में ब्राजील के साओ पॉलो में पिनहीरोस नदी पर ऑक्टावियो फ्रियास दे ओलिवेरियो पुल का निर्माण हुआ था। इसके पाइलन यानी जिस पर यह पुल टिका हुआ है की ऊंचाई 452 फुट है। इसमें 144 केबल लगे हुए हैं। जो एक साथ दो पुलों को जोडते हैं। रात को इस पुल का नजारा देखने वाला होता है। इसमें बिजली से चलने वाली लाइट फिलिप्स कंपनी ने लगायी हैं। अन्य पुलों की तुलना में इसमें 53 फीसदी कम बिजली खर्च होती है।

ये ब्रिज हैं अपने आप में अनोखे
द विंची ब्रिज-
महान चित्रकार लियोनार्डो द विंची ने 1502 में कॉन्स्टेटिनोपोल के सुलतान बाजाजेट द्वितीय के लिये एक पुल का चित्रांकन किया था। 500 साल बीत गये लेकिन ऐसा पुल कोई नहीं बना पाया। नॉर्वे के एक कलाकार वेबजोर्न सैंड ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया और 2000 में इस पुल का निर्माण किया। यह पुल नॉर्वे के ई18 हाईवे पर बना हुआ है। विनची के मुताबिक इसकी लंबाई 720 फुट होनी चाहिये थी। बनाने वालों ने इसे 300 फुट में बना दिया।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk