कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस में से एक कृति सेनन की खूबसूरती और अदा का तो हर कोई दीवाना है। कृति अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद बॉलीवुड में अपनी जगह बनाती ही जा रही है। फिल्म हीरोपंती से कृति ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। कृति अपनी प्रोफेशन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। कृति अक्सर सोशल मीडिया पर अपने नए-नए अवतार में फोटो पोस्ट करती रहती है। आज हम आपको कृति की वो 5 फोटोज दिखाने जा रहे है, जिसे देखने के बाद आप कृति की खूबसूरती के कायल हो जाएंगे।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

कृति का जन्म 27 जुलाई,1990 को दिल्ली में हुआ था। कृति की पिता एक राहुल सेनन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तथा उनकी माँ गीता सेनन दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुकी हैं।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

कृति ने बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले एक तेलगु फिल्म नेनोक्कडीने से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। कृति सेनन को दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी दिया गया था।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

कृति ने जे.पी इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री भी हासिल हुई है। सुशांत सिंह राजपूत और कृति की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, हालाकिं इसके बाद दोनों की अफेयर की खबरों से खूब बाजार गर्म हुआ था।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

कृति को एक्टिंग लाइन में आने से पहले दो बड़ी कंम्पनीयों से जॉब ऑफर मिला था, हालांकि कृति एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी, जिसके चलते कृति ने ये ऑफर ठुकरा दिए थे।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

कृति अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म हीरोपंती की शूटिंग के दौरान घायल हो गयी थी। कृति अपने फ्री टाइम में कविताएं लिखना पसंद करती है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk