कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। टीवी का बहुचर्चित शो ये है मोहब्बतें कि इशिता भल्ला उर्फ दिव्यांकी त्रिपाठी को तो आपने कई बार देखा होगा। दिव्यांका टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हैं। दिव्यांका को आपने हमेशा टेड्रिशनल ड्रेसों में ही देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि दिव्यांका असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती है। आज हम आपको दिव्यांका का वह रूप दिखाने वाले है जिसे देखने के बाद आप दिव्यांका के स्टाइल के दीवाने हो जाएंगे।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसम्बर,1984 में मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा व कॉलेज की पढाई 'नूतन कॉलेज' भोपाल से हुई थी।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

दिव्यांका ने भोपाल में आकाश वाणी से बतौर एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2003 में दिव्यांका ने 'पेंटीन जी क्वीन' में 'मिस ब्यूटीफुल स्किन' का पुरस्कार भी जीता था।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

2005 में दिव्यांका ने 'बेस्ट सिने स्टार की खोज' में भाग लिया था, जिसमे उन्हें 'भोपाल जोन' से विजेता घोषित किया गया। 2005 में उन्हें 'मिस भोपाल' के ताज से नवाजा गया था।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

दिव्यांका ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की था, लेकिन उन्हें पहचान जी टीवी के शो बनू मै तेरी दुल्हन से मिली। उन्होंने इस सीरियल के लिए बहुत से पुरस्कार भी जीते। बाद में उन्होंने मिस्टर एंड मिसेज शर्मा अल्लाहबाद वाले में रश्मि शर्मी का किरदार भी निभाया था।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

साल 2013 में दिव्यांका ने ये है मोहब्बते शो में इशिता भल्ला का किरदार निभाया। जो शो में एक डेंटिस्ट थी। इस रोल के लिए उन्हें काफी सारे पुरस्कार भी मिले जैसे 'बोरो प्लस बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीड रोल', 'लायनस गोल्ड अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीड रोल'।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk