कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Divyanka Tripathi Mets An Accident: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का एक्सिडेंट हो गया है। रिसेंटली वो एक हादसे की शिकार हुई, जिसमें उनके हाथ की दो हड्डियां भी टूट गई हैं। सामने आए अपडेट्स के मुताबिक अब दिव्यंका के हाथ की सर्जरी होनी है। एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर खुद उनके पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर अपडेट दिए हैं। विवेक ने स्टोरी शेयर कर बताया कि, उनकी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी एक एक्सीडेंट का शिकार हो गई हैं। उन्होंने दिव्यांका के हाथ के एक्सरे की फोटो भी शेयर की है। जिसे देख कर अब कपल के फैंस काफी ज्यादा मायूस हो गए हैं।

Courtesy : Instagram/@vivekdahiya

विवेक दहिया ने कैंसिल किया अपना लाइव
दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए विवेक दहिया ने सबसे माफी भी मांगी है। दरअसल, विवेक दहिया फैंस के साथ एक चैट सेशन करने वाले थे। जो दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट की वजह से कैंसिल हो गया। विवेक दहिया की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि, 'हम ये बताते हुए काफी दुखी हैं कि विवेक का लाइव सेशन अगले नोटिस तक के लिए पोस्पोन कर दिया गया है। दिव्यांका कुछ घंटे पहले एक हादसे का शिकार हो गई हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। जब तक वो ठीक नहीं हो जाती विवेक उनके साथ हैं। हम आपकी अंडरस्टैंडिंग और आपसे मिल रहे सपोर्ट के आभारी हैं। कृपया दिव्यांका की स्पीडी रिकवरी के लिए हमारे साथ प्रार्थना करें। विवेक आप सबके साथ जल्द कनेक्ट करने के लिए एक्साइटेड हैं।'

Courtesy : Instagram/@vivekdahiya

शेयर किया दिव्यांका का एक्सरे
विवेक की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और स्टोरी शेयर की है। जिसमें दिव्यांका के हाथ का एक्सरे हैं। इस स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा कि, 'दिव्यांका मैम के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं। उनकी कल सर्जरी की जाएंगी। वो सुरक्षित हाथों में हैं।'