-गंभीर हालत में मो शफीक रिम्स में भर्ती

-आरोपी मो दानिश को पुलिस ने किया अरेस्ट

-बदले की भावना से वारदात को दिया अंजाम

RANCHI: लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदवा में शुक्रवार को दानिश नामक युवक ने बदले की भावना से मो। शफीक को पेट्रोल उड़ेलकर जला दिया। बुरी तरह झुलसे मो शफीक को रिम्स में इलाज के लिए लाया गया। वहीं, आरोपी युवक को पुलिस पकड़कर थाने ले आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद पत्थलकुदवा के लोग काफी आक्रोशित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

क्या है मामला

मो। शफीक पत्थलकुदवा चर्च के सामने अपनी टायर पंक्चर की दुकान चलाता है। शुक्रवार को वह नमाज पढ़ने के बाद अपने घर के पास पेशाब कर रहा था। इसी बीच दानिश ने पीछे से आकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इसके बाद शफीक ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। वहीं, वहां से गुजर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शफीक को इलाज के लिए हास्पिटल भेज दिया गया।

चोरी करते धराया था शफीक

कुछ माह पहले दानिश शफीक की टायर पंक्चर दुकान में चोरी करने घुसा था और रंगे हाथ पकड़ा गया था। जहां लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। वहीं, दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कहकर लोगों ने उसे छोड़ दिया था। शफीक के भाई रफीक ने बताया कि उसी का बदला लेने के लिए दानिश ने इस घटना को अंजाम दिया है।