1. शाहरुख खान :
फिल्म बाजीगर में शाहरुख को घोड़े की सवारी करते आपने देखा होगा। लेकिन यह बात तो फिल्मी है, असल जिंदगी में बॉलीवुड का यह बादशाह घोड़े से काफी डरता है।
2. कटरीना कैफ :
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ को टमाटर बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। वह टमाटर देखते ही उससे दूरी बना लेती हैं। अब फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में tomatina festival की शूटिंग उन्होंने कैसे की होगी, यह तो रब जाने...
3. अर्जुन कपूर :
बॉलीवुड में अपनी स्ट्रांग फिजीक के चलते मशहूर हुए अर्जुन कपूर को पंखे से डर लगता है। यही वजह है कि उनके घर में एक भी सीलिंग फैन नहीं है।
4. अनुष्का शर्मा :
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों में बाइक राइडिंग की है। लेकिन असल में वह बाइक चलाने से बहुत डरती हैं।
5. दीपिका पादुकोण :
डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को सांपों से बहुत डर लगता है। खैर इसका डर तो कई लोगों को होगा।
6. आलिया भट्ट :
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट को अंधेरे से काफी डर लगता है। वह रात में भी खिड़की खोलकर और लाइट जलाकर सोती हैं।
7. सोनम कपूर :
सोनम एलीवेटर पर चढ़ने से डरती हैं। चाहे कितनी मंजिला इमारत हो सोनम सीढ़ी चढ़ना प्रिफर करती हैं।
8. रणबीर कपूर :
रणबीर कपूर को कॉकरोच से काफी डर लगता है।
9. विद्या बालन :
एक्ट्रेस विद्या बालन को बिल्लियों से डर लगता है।
10. अभिषेक बच्चन :
अभिषेक को फल बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। यही वजह है कि बचपन से लेकर आज तक उन्होंने कोई फल नहीं खाया है।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk