दुनिया के देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना
Andorra
ये देश इतना छोटा है कि इसकी अपनी कोई सेना नहीं है। यहां पर सुरक्षा की सारी जिम्मेदारी पुलिस के कंधो पर ही है। अगर आप ये सोच रहे है कि किसी बाहरी खतरे और वॉर से ये देश अपने आप को कैसे सुरक्षित करता है, तो आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में एन्डोरा अपने पड़ोसी देश स्पेन और फ्रांस से मदद लेता है।
दुनिया के देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना
Costa Rica
1948 में कोस्टारिका में सिविल वॉर हुई थी। इसके बाद ही इस देश ने अपनी सेना खत्म कर दी थी। ये दुनिया का सबसे बड़ा देश है जिसकी अपनी कोई भी सेना नहीं है। यहां पर पुलिस ही आंतरिक सुरक्षा का ख्याल रखती है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे की कोस्टा रिका का nicaragua से बॉर्डर के लिए वॉर भी हुआ था लेकिन फिर भी बिना किसी सेना के कोस्टारिका ने इस वॉर को जीत लिया था।
दुनिया के देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना
Dominica
इस देश में 1981 से कोई भी सेना नहीं है और यहां पर भी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस के ऊपर है।
दुनिया के देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना
Grenada
ग्रेनेडा अमेरिकी सेना का हमला झेल चुका है, इसके बावजूद इस देश की अपनी खुद की सेना नहीं है। ये हमला सेना और तत्कालीन सरकार के बीच सत्ता संघर्ष के चलते किया गया था। इस हमले के बाद यह देश पूरी तरह लोकतांत्रिक बन गया। इसके बाद भी इसके पास खुद की सेना आज तक नहीं है। ग्रेनडा की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर ही है।
दुनिया के देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना
Iceland
आपको जानकर हैरानी होगी इस देश में 1869 से कोई भी सेना नहीं है। ये देश नाटो का मेंबर है और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी यूएस के हाथों है।
दुनिया के देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना
Liechtenstein
इस देश ने अपनी सेना इसलिए हटा दी क्योंकि ये सेना को बनाए रखने का खर्च नहीं उठा पा रही थी। हालांकि इस देश ने एक प्रोविजन बना रखा है जिसके तहत खतरे के समय ये सेना का निर्माण कर सकता है।
दुनिया के देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना
Mauritius
ये दुनिया के उन पॉपुलर देशों में से एक है जिसकी अपनी कोई सेना नहीं है। हालांकि यहां 10,000 पुलिसकर्मी हैं जो सेना, पुलिस और सिक्योरिटी की सारी जिम्मेदार संभालते हैं।
दुनिया के देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना
Micronesia
इस देश की भी अप कोई सेना नहीं है। किसी भी तरह की मुश्किल के समय अमेरीकी सेना इस देश की मदद करता है।
दुनिया के देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना
Monaco
17 वीं सेंचुरी में ही इस देश ने अपनी सेना को हटा दिया था। वैसे रोचक बात तो ये है कि इस देश में दो सेना की टुकड़ी है। एक टुकड़ी प्रिंस की रक्षा करती है और दूसरी आम नागरिकों की। इस देश की डिफेंस की सुरक्षा फ्रांस के हाथों है।
दुनिया के देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना
Panama
इस देश में अपनी कोई सेना नहीं है लेकिन Panamanian Public Forces है जो देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा करती है।
दुनिया के देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना
Vatican City
वेटिकन सिटी भी दुनिया के सबसे छोटे देशों में है। यह इटली की राजधानी रोम में स्थित है, जिसकी वजह से इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी इटली के पास है। यहां सिर्फ स्विस गार्ड तैनात रहते हैं, जिसका काम पोप और उनके महल की रक्षा करना होता है। यहां जेंडरमेरी कार्प्स भी हैं, लेकिन उनको सेना नहीं कहा जा सकता है। ये पुलिस बल सिर्फ वेटिकल सिटी में कानून व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों की जांच का जिम्मा संभालता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk