PATNA : राज्य में रविवार को कोरोना के 180 नए पॉजिटिव मामले मिले। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 2574 हो गई है। इनमें 1859 एक्टिव केस हैं। अब तक 702 लोग महामारी को परास्त कर चुके हैं। रविवार को कोरोना से एक और मौत हो गई। एनएमसीएच में भर्ती सिवान के इस व्यक्ति को किडनी, डायबिटीज जैसी दूसरी कई बीमारियां थी। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 13 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से और 49 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

पटना से फिर मिले चार पॉजिटिव

रविवार को पटना से फिर चार पॉजिटिव मिले हैं। इनमें मंदिरी, दीदारगंज, कुम्हार और एक संपतचक का संक्रमित है। ये चारो अलग-अलग राज्यों से लौटकर बिहार आए हैं। चार नए मामलों के मिलने के बाद पटना में संक्रमितों की संख्या 199 हो गई है।

कटिहार से मिले सर्वाधिक पॉजिटिव

रविवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मामले कटिहार से मिले। यहां से 37, बांका से 20, रोहतास से 11, अरवल से 7, नवादा से 12, बेगूसराय से 9, भागलपुर से 6, मधुबनी से 3, मुंगेर 6, पूíणया 8, पू। चंपारण 11, कैमूर- गोपालगंज-मधुबनी-शेखपुरा-प.चंपार-गया से 3-3, जहानाबाद,खगड़यिा, औरंगाबाद से 2,नालंदा, समस्तीपुर 4, जमुई,लखीसराय -1-1, सुपौल 2, मुजफ्फरपुर 2, भोजपुर 1, सिवान 3, सारण 6

ठीक हुए 702, एक्टिव केस 1859

राज्य के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 49 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं। अब तक कुल 702 लोगों ने इस बीमारी को पराजित किया है। उन्होंने बताया कि 702 लोगों के ठीक होने से प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 1859 रह गई है। इनमें अकेले प्रवासियों की संख्या 1662 है। अब तक राज्य में 63741 सैंपल की जांच हुई है।

कोरोना से प्रदेश में 13वीं मौत

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि रविवार को कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। सिवान के गोरियाकोठी का रहने वाला यह व्यक्ति एनएमसीएच में इलाजरत था। यह हाल ही में कोलकाता से लौटा था इसे किडनी और डायबिटीज संबंधी बीमारी थी। इस व्यक्ति की मौत के बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है।